फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four new courses to be introduced in polytechnic colleges.

Kanpur News: पॉलिटेक्निक कॉलेजों में शुरू होंगे चार नए कोर्स

Fri, 24 Jul 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Four new courses to be introduced in polytechnic colleges.
कानपुर। प्रदेश के पॉलीटेक्निक कॉलेज में चार नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। सभी चार डिप्लोमा कोर्स तीन साल के हैं। इनमें पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, टूल एंड डाई अंडर मेकेनिकल इंजीनियरिंग, मेकाट्रोॉनिक्स एंड इंडस्ट्रयल ऑटोमेशन और डिप्लोमा इन आर्किटेक्चर हैं। इसके अलावा उद्योगों की जरूरत के लिहाज 41 इंजीनियरिंग और छह गैर इंजीनियरिंग कोर्स को संशोधित किया है।
विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा विभाग के इंस्टीट्यूट आफ रिसर्च डवलपमेंट एंड ट्रेनिंग (आईआरडीटी) राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेजों के पाठ्यक्रमों में संशोधन किया है। पाठ्यक्रमों के संशोधन को मंजूरी मिल गई है। आईआरडीटी के निदेशक एफआर खान ने बताया कि उद्योगों की जरूरतों के लिहाज से यह संशोधन किया गया है। इससे कोर्स करने के बाद छात्रों को तुरंत रोजगार के अवसर उपलब्ध हो जाएंगे। इंजीनियरिंग संबंधी कोर्स 46 कोर्स के अलावा छह कोर्स को संशोधित किया गया है। चार नए कोर्स शुरू होंगे। इनमें डिप्लोमा इन आर्टिटेक्चर न्यू एज डिप्लोमा कोर्स है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में 147 राजकीय पॉलीटेक्निक हैं। नौ कॉलेज पीपीपी मॉडल पर संचालित हैं और 18 अनुदानित है। इसके अलावा चार सौ प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। इनमें ये डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों को ऐसे तैयार किया गया है जिससे छात्र को व्यावहारिक ज्ञान अधिक से अधिक हो। छात्र-छात्राओं को प्रयोगशालाओं में ले जाकर पढ़ाया जाएगा। इससे सैद्धांतिक ज्ञान के साथ वे प्रैक्टिल भी कर सकेंगे। मशीन के बारे में पढ़ाया जाएगा तो मशीन उनके सामने रहेगी जिससे छात्र उसके बारे में पढ़ने के साथ देख भी सकें। वेमशीनें चलाकर देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियरिंग कोर्स
डिप्लोमा इन मेकेनिकल इंजीनियरिंग, रिपेयर एंड मेंटीनेंस, कंप्यूटर ऐडेड डिजाइन, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशन, ऑटोमोबाइल,प्रोडक्शन, प्रोडक्शन। डेयरी इंजीनियरिंग, लेदर टेक्नोलॉजी, फुटवियर, प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी,कम्युनिकेशन एंड कंप्यूटर नेटवर्किंग, इलेक्ट्रोनिक्स,एडवांस्ड माइक्रो प्रोसेसर एंड इंटरफेस, मॉडर्न कंप्यूटर इलेक्ट्रोनिक्स एप्लायंसेस,माइक्रो इलेक्ट्रोनिक्स, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन, पेपर एंड पल्प, माइनिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इनफोर्मेशन टेक्नोलॉजी,इलेक्ट्रकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल टेक्नोलॉजी रबर एंड प्लास्टिक, फर्टिलाइजर, पेट्रो केमिकल, पेंट टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल, कार्पेट टेक्नोलॉजी, फूड, टेक्सटाइल, सिविल, एनवायरनमेंटल पॉल्यूशन एंड कंट्रोल, रिन्यवेबल एनर्जी, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, ग्लास एंड सेरेमिक वगैरह।

इंजीनियरिंग के अलावा कोर्स
डिप्लोमा इन आर्किटेक्चरल असिस्टेंट शिप,फैशन डिजाइनिंग एंड गार्मेंट टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल डिजाइन, इंटीरियर डिजाइन एंड डिकोरेशन, होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed