फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four more Corona positives found in Kanpur

coronavirus kanpur update: कानपुर के कुलीबाजार में चार और कोरोना पॉजिटिव मिलने से फैली दहशत

Thu, 16 Apr 2020 09:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 16 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Four more Corona positives found in Kanpur
कोरोना वायरस - फोटो : गूगल
कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार शाम कानपुर के कुली बाजार इलाके में चार और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह मेडिकल कॉलेज में 53 सैंपल जांच के लिए लगाए गए थे।
विज्ञापन


जिनकी गुरुवार शाम को रिपोर्ट आई। इसमें से चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी लोग कुलीबाजार इलाके के रहने वाले हैं जो रेड जोन घोषित होने के बाद सील किया गया है। इससे पहले बुधवार को तीन और की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन


शहर में अब तक 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। मंगलवार को 17 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, इसमें हिदायतउल्ला मदरसा मछरिया के एक छात्र में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसी मदरसे के आठ छात्र मंगलवार को संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुधवार सुबह भेजे गए 67 सैंपलों में भी दो पॉजिटिव पाए गए थे। ये दोनों मरीज कर्नलगंज निवासी कोरोना से मरे कारोबारी के परिवार के थे। इनमें एक 14 साल की किशोरी और एक 58 साल की महिला थी। बता दें सोमवार रात कोरोना पॉजिटिव कारोबारी की मौत हो गई थी। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed