फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four members of the same family were killed with sharp weapons in Banda

Four People Murder: बांदा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, जान बचाने के लिए किया संघर्ष, लेकिन...

Sun, 16 Apr 2023 09:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Apr 2023 09:18 AM IST
सार

बांदा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Four members of the same family were killed with sharp weapons in Banda
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतकों में दंपती, पुत्र और महिला शामिल है। हत्यारोपी फरार हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फोटेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना इलाके के बड़ोखर बुजुर्ग में शनिवार की देर रात की बताई जा रही है। अज्ञात लोगों ने चुन्नू (70) पुत्र गंगा, कैलाशिया (68) पत्नी चुन्नू, तिजनिया (76) पत्नी झंडू और प्रियांशु (8) पुत्र बालेंद्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी। 
विज्ञापन


रात को साथ बैठकर खाना खाने खा रहे थे तभी वारदात हो गई। मृतक हमलावरों से जान बचाने के लिए भागे भी, लेकिन हमलावरों ने जहां पाया वहीं मार दिया। घर में चारों शव अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले हैं। रविवार की सुबह दरवाजा खुला होने पर पड़ोसी को घटना की जानकारी हुई। उसने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस जांच में जुटी है। घटनास्थल सील कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed