फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four died of diarrhea and pneumonia in Kanpur

KANPUR: गर्मी में बीमारियों का प्रकोप, डायरिया और निमोनिया से चार की मौत

Tue, 24 May 2022 06:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 May 2022 06:49 PM IST
सार

कानपुर में भीषण गर्मी के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है। शहर में डायरिया और निमोनिया से चार की मौत हो गई।

विज्ञापन
Four died of diarrhea and pneumonia in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उमस भरी गर्मी में बीमारियों का प्रकोप बना हुआ है। हैलट ओपीडी में डायरिया, गैस्ट्रोइंटाइटिस और तेज बुखार के रोगी बड़ी संख्या में आए। इसके साथ ही आंखों के संक्रमण के रोगी भी बढ़े हैं। डायरिया के दो और निमोनिया के दो रोगियों की मौत हो गई। हैलट के बालरोग अस्पताल में इंसेफलाइटिस और मेनिनजाइटिस के रोगी लगातार आ रहे हैं।

विज्ञापन


कई रोगियों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। यहां बेड क्षमता से अधिक रोगी भर्ती हैं। इसके अलावा गुर्दा फेल के लक्षण लेकर हैलट इमरजेंसी में रोगी भर्ती हुए हैं। गोविंदनगर के रहने वाले विक्रम के दो साल के बच्चे की डायरिया से मौत हो गई। बच्चे का इलाज पहले क्षेत्र का डॉक्टर कर रहा था। बाद में हैलट रेफर किया गया।
विज्ञापन


इसी तरह रावतपुर के जसवंत के डेढ़ साल के बच्चे की मौत हुई है। बच्चे को निमोनिया के भी लक्षण रहे हैं। निमोनिया से ग्वालटोली के विमलेश (65) और फजलगंज के राकेश (54) की मौत हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि वायरल संक्रमण के बाद निमोनिया दमा रोगियों के लिए घातक है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत राव ने बताया कि बालरोग अस्पताल के सारे बेड फुल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed