{"_id":"609986778ebc3eb1f33b8088","slug":"four-deaths-due-to-fever-65-sick-in-two-villages-akbarpur-news-knp627738653","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से चार की मौत, दो गांव में 65 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से चार की मौत, दो गांव में 65 बीमार
विज्ञापन
संदलपुर। धरमपुर गांव की एक महिला व जरौली गांव के तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। सभी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। दोनों गांवों में 65 लोग अभी भी बुखार की चपेट में हैं। जिनका निजी अस्पताल व गांव में ही उपचार चल रहा है।
संदलपुर ब्लॉक धरमपुर गांव में 20 लोग बुखार की चपेट में हैं। गांव के शिव गोविंद सिंह की पत्नी सरला देवी (52) बुखार से पीड़ित थी। रविवार शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं जरौली गांव में 45 लोग बुखार से पीड़ित हैं। गांव में 24 घंटे के अंदर बुखार से सेवानिवृत्त शिक्षक रामबाबू कटियार (65), रामसनेही कटियार (58) की कानपुर में उपचार के दौरान निजी अस्पताल में शनिवार की देर शाम मौत हो गई थी।
चेतना प्रसाद (55) की रविवार सुबह मौत हो गई थी। संदलपुर क्षेत्र के गांवों में संक्रामक रोग फैला हुआ है। सीएचसी में ओपीडी बंद होने से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ता है। लोग निजी अस्पताल व झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर हैं। इससे पहले डबरापुर में चार, संदलपुर, प्रयागपुर, जगदीशपुर, हवासपुर, कौरू में एक-एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
हवासपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. वैभव कटियार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। बुखार से पीड़ित लोगों के उपचार के लिए स्वास्थ्य टीम गांव भेजी जाएगी। अस्पताल की दस टीमें गांव-गांव जाकर लोगों का उपचार कर रही हैं।
105 संक्रमित, एक्टिव केस 893
कानपुर देहात। सोमवार को 105 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। छह को कोविड अस्पताल व अन्य को होम आइसोलेट किया गया है। अब एक्टिव केस 893 हो गए हैं, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5526 हो गई है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि चार गंभीर मरीजों को कोविड अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। केंद्रीय विद्यालय में पांच व एल-टू में 19 संक्रमित भर्ती हैं। जिले के 337 हॉटस्पॉट एरिया को लगातार सैनिटाइज कराया जा रहा है।