{"_id":"5d80d10d8ebc3e01346cc187","slug":"four-cow-dynasty-died-due-to-hightensan-wire-current","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: हाईटेंशन तार के करंट से चार गोवंश की मौत, हिंदूवादी संगठनों ने लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: हाईटेंशन तार के करंट से चार गोवंश की मौत, हिंदूवादी संगठनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Tue, 17 Sep 2019 06:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 17 Sep 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
धूप में खड़े भूखे प्यासे गोवंश (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के ऊसराहार समथर गांव में बिजली के हाईटेंशन लाइन के टूटे तार के करंट से चार गोवंश की मौत हो गई। घटना को दबाने के लिए मौके पर पहुंचे थाना ऊसराहार दरोगा ने गोवंशों को बिना पोस्टमार्टम के गड्डे में दबाना चाहा।
ग्रामीणों ने विरोध किया तब पशु चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर शवों का पोस्टमार्टम किया। वहीं हिंदूवादी संगठनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। ताखा तहसील क्षेत्र में गोवंश का बुरा हाल है।

गोशालाओं के बंद होने से गोवंश खुले में घूमते हैं। समथर गांव में गोशाला होने के बावजूद गोवंश खुले में ही घूमते रहते हैं । गांव के बाहर समथर चौपुला रजवाहा मार्ग के किनारे पर हाईटेंशन की 11 हजार वोल्टेज की लाइन गुजरी हुई है।
सोमवार रात में लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। जहां तार गिरा, वहां खेतों में किसानों ने गोवंश से फसल को बचाने के लिए लोहे का तार लगा रखा है। बिजली के तार के संपर्क में आने से खेत के चारों ओर करंट फैल गया। आसपास चर रहे चार गोवंश भी चपेट में आ गए।

करंट से चारों की तड़पकर मौत हो गई। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों ने गोवंश को मरा देखा तो बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के सुधांशु सक्सेना, पंकज दुबे, सत्या शर्मा, वंदन गुप्ता, शंकालू गुप्ता आदि ने तहसील दिवस में गोवंश की सुरक्षा तय करने और गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाने के साथ समथर में मृत गोवंश के मामले की जांच कराने के लिए उपजिलाधिकारी ताखा नंद प्रकाश मौर्य को ज्ञापन सौंपा।
खरगपुर सरैया चौकी इंचार्ज छोटे लाल पहुंचे और बिना पोस्टमार्टम के ही गोवंश को गड्ढा खुदवाकर दबाने लग गए। इस पर ग्रामीणों ने विरोध किया। समथर पशु अस्पताल के चिकित्सक मनीष राठी ने पहुंचकर मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराया। उप खंड अधिकारी विद्युत महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तार टूट जाने के बाद मौके पर कर्मचारियों को भेजकर लाइन दुरुस्त कराई गई है। लापरवाही की बात गलत है।