{"_id":"4d99ae70ca7e651e70324c3adeac842c","slug":"found-work-directly-with-officials-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीधे मिलें काम वाले अधिकारी से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीधे मिलें काम वाले अधिकारी से
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Fri, 16 Oct 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम जोन-2 कार्यालय में अब आपको जानकारी पाने में आसानी होगी। विभाग में काम संबंधी जानकारी वाला साइन बोर्ड लगा दिया गया है। इसमें कार्यरत सभी अधिकारियों के नाम. पद, आवंटित कार्य के अलावा मोबाइल नंबर दर्ज हैं।
विज्ञापन
जिस काम से आप विभाग में आए हैं उस संबंधित अधिकारी का नाम आपको पहले से ही पता होगा। न मिलने पर आप उन्हें फोन भी कर सकते हैं। नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार कुशवाहा के निर्देश पर गंगा कृष्णा नगर स्थित नगर निगम जोन दो कार्यालय में बोर्ड लगवा दिया गया है। इस जोन में 18 वार्ड हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के पद आवंटित कार्य व फोन नंबर
अधिकारी पटल (पद) आवंटित कार्य संपर्क सूत्र
1- मुनीश निगम जो. अधिकारी नोडल अधिकारी 8601800814
विज्ञापन
2- एसके सिंह जो. अभियंता निर्माण, जल निकासी, 8601800832
अतिक्रमण, मार्ग प्रकाश
3 - अकील मसूद जो. स्वच्छता अधि. सफाई, जल निकासी 8601101058
4- एमके सिंह सहायक अभियंता निर्माण, जलनिकासी, 8601800834
अतिक्रमण, मार्ग प्रकाश
5- ब्रजमोहन यादव कर अधीक्षक राजस्व संबंधी कार्य 8601800857
6- ओम प्रकाश सोनी कर अधीक्षक राजस्व संबंधी कार्य 8601800858
7- अजय सक्सेना सहायक अभियंता मार्ग प्रकाश 8601800850
ये वार्ड आते हैं जोन दो में
चकेरी (10), सनिगवां (19), कृष्णानगर (28), सफीपुर (29), मछरिया (30), हरजेंदर नगर (37), हंसपुरम (39), ओमपुरवा (44), पशुपतिनगर (48), देहली सुजानपुर (53), जाजमऊ पश्चिम (66), यशोदा नगर प्रथम (67), तिवारीपुर (70), गांधीग्राम (71), श्यामनगर (77), जाजमऊ पूर्व (86), यशोदा नगर द्वितीय (91), सुजातगंज (95)।
साढ़े पांच हजार सफाई कर्मी उतरेंगे सड़कों पर
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि 6100 सफाई कर्मी सुबह के अलावा 11 बजे दोबारा हाजिरी लेकर तीन घंटे तक रामलीला, दुर्गा पूजा, मोहर्रम ताजिया रूट पर सफाई करेंगे। गुरुवार को परेड रामलीला मैदान से लेकर हीरामनपुरवा, बेकनगंज, लाटूश रोड, नई सड़क और ग्वालटोली मकबरा स्थित कर्बला स्थल का निरीक्षण होगा।