फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   found remnants of the Gauvansh in jalaun

जालौन: गोवंश के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर पहुंची पुलिस

Sun, 06 Jan 2019 05:11 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Jan 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
found remnants of the Gauvansh in jalaun
मौके पर मौजूद क्षेत्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी में जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र के जंगल में लगभग दो दर्जन प्रतिबंधित मवेशियों के अस्थि पंजर पाये गए हैं। जानकारी मिलते ही एसडीएम सीओ कोतवाल फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल में जुट गए। 
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं। मामले में अज्ञात लोंगो के खिलाफ गौवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोहरापुर के निकट जंगल में लगभग दो दर्जन प्रतिबंधित मवेशियों के अस्थि पंजर ग्रामीणों ने रविवार की सुबह देखे।
विज्ञापन

found remnants of the Gauvansh in jalaun
मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इसे गंभीरता से लेकर ग्राम प्रधान अरविंद कुमार ने क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, कोतवाली सुधाकर मिश्रा, ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज गोकुल सिंह, दरोगा विजय कुमार द्विवेदी दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंचे।

इसी दौरान बजरंग दल एवं हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। कुछ लोग माहौल को गरमाने में जुट गये। पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। सुरेंद्र सिंह सरसेला ने क्षेत्रीय नागरिकों से धैर्य रखने की गुहार लगाई।

found remnants of the Gauvansh in jalaun
मौके पर मौजूद क्षेत्रियों की भीड़
इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तथा पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला के समर्थकों के बीच कहा सुनी होने लगी लेकिन अफसरों ने मामले को शांत करा दिया। क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम ने बताया कि गोवंशों के शरीर के अवशेष मिलने के प्रकरण को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

अवशेषों को दफनाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी। विवेचना में जो भी सत्यता उजागर होगी। उसी के आधार पर दोषी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed