{"_id":"64a5b578976ef2f5e6094a68","slug":"former-professor-of-hallett-dr-prem-singh-misdeed-case-of-woman-2023-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पीड़िता बोली- पहले जांच के बहाने वीडियो बनाया, फिर धमकी देकर डाॅ. प्रेम करते थे दुष्कर्म, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पीड़िता बोली- पहले जांच के बहाने वीडियो बनाया, फिर धमकी देकर डाॅ. प्रेम करते थे दुष्कर्म, ये है मामला
Wed, 05 Jul 2023 11:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में कल्याणपुर निवासी दुष्कर्म की शिकार महिला ने जब मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने शुरू किए, तो वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मी और मजिस्ट्रेट भी सन्न रह गए। महिला बोली डॉ प्रेम ने जांच के बहाने मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। फिर बदनाम करने की धमकी देकर पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा। बदनामी के डर से मैं खामोश रही।
विज्ञापन
इसकी शिकायत उसने कई बार पुलिस-प्रशासन में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने जन शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एफआईआर दर्ज हुई। फिर मंगलवार को आपके सामने लाया गया। बयान सुनते ही मजिस्ट्रेट ने पुलिस को फटकार लगाई। कल्याणपुर क्षेत्र की महिला ने बताया कि वर्ष 2018 में उसके दाहिने स्तन पर गांठ की शिकायत थी। वह मेडिकल कॉलेज में इलाज करने गई थी। जांच के बाद परमर्शदाता ने उन्हें इलाज के लिए मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजिशियन डॉ. प्रेम सिंह के पास भेजा गया।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप है कि डॉ. प्रेम ने जांच के बहाने उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उनका शरीरिक शोषण शुरू कर दिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर की धमकी और शोषण के चलते वह डिप्रेशन में रहने लगी। वर्ष 2021 में डॉ. प्रेम का गैर जनपद तबादला हो गया। इसके बाद भी वह अक्सर शहर आकर उसका शोषण करता रहा। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने आईजीआरएस में शिकायत दर्ज कराई तब एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के साथ ही धारा 164 (मजिस्ट्रेटी) बयान दर्ज करा दिया है। इसके बाद डॉक्टर की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती।
पीड़िता के बयान दर्ज हो चुके हैं। साक्ष्य संकलन एकत्रित किया जा रहा है। बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- शिवा सिंह, एसीपी स्वरूपनगर
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता ने सौंपे साक्ष्य
पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार को दुष्कर्म पीड़िता ने डॉक्टर प्रेम और उसके बीच हुए संबंधों से साक्ष्य और बातचीत क साक्ष्य पुलिस को सौंप दी है। साक्ष्यों के प्रमाणित करने के बाद डॉक्टर की गिरफ्तरी की जाएगी। वर्तमान में डॉ प्रेम लखनऊ में रहकर केजीएमयू में न्यूरोलॉजी से डीएम की पढ़ाई कर रहा है। विवेचक ने केजीएमयू प्रशासन से संपर्क किया है, लेकिन डॉक्टर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार को दुष्कर्म पीड़िता ने डॉक्टर प्रेम और उसके बीच हुए संबंधों से साक्ष्य और बातचीत क साक्ष्य पुलिस को सौंप दी है। साक्ष्यों के प्रमाणित करने के बाद डॉक्टर की गिरफ्तरी की जाएगी। वर्तमान में डॉ प्रेम लखनऊ में रहकर केजीएमयू में न्यूरोलॉजी से डीएम की पढ़ाई कर रहा है। विवेचक ने केजीएमयू प्रशासन से संपर्क किया है, लेकिन डॉक्टर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।