फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   former on dharna

किसानों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

Sun, 17 Jan 2016 01:05 AM IST
कानपुर देहात ब्यूरो
कानपुर देहात ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
झींझक कस्बे में रेलवे फ्रेट कॉरीडोर मामले में पीड़ित किसान उचित मुआवजे की मांग के लिए शनिवार से क्रमिक अनशन पर बैठ गए। जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से ग्रस्त किसानों ने अनशन जारी रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


शाम तक कोई भी अधिकारी किसानों का दुखदर्द सुनने अनशन स्थल पर नहीं पहुंचा हैं। बता दें कि झींझक नगर पंचायत में रेलवे कॉरीडोर के ओर से 2008-09 में किसानों की जमीनों पर अधिग्रहण किया गया था।
विज्ञापन


किसानों की नगर पंचायत की जमीनों पर ग्राम पंचायत के सर्किल रेट पर मुआवजा दिया गया था। उचित मुआवजा न मिलने के विरोध में शनिवार को लगभग एक दर्जन  किसान अपनी जमीनों को जबरन खाली कराए जाने को लेकर भोलानगर रेलवे क्रासिंग पर अनशन पर बैठ गये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनशन के आयोजक जब्बार खां ने बताया कि सांसद डिंपल यादव के क्षेत्र में वैसे ही किसान परेशान हैं। लगभग 25 से ऊपर ग्राम पंचायतों के किसानों को अतिवृष्टि सूखा व ओलावृष्टि का मुआवजा  किसानों को नही मिला है।

सरकारी योजनाओं में किसानों की अधिग्रहीत की जा रही। जमीनों का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी किसानों के दुख दर्द में शामिल नही हो रहे है। धरने पर पूर्व चेयरमैन अशर्फीलाल खन्ना व समाजसेवी दामोदर शुक्ला बैठे। अनशन अगले तीन दिनों के बाद आमरण अनशन में बदल जाएगा।


क्रमिक अनशन में सर्वेश त्रिपाठी  प्रेमचंद्र विनम्र कुमार गुप्ता कैलाश त्रिपाठी रामप्रसाद राजपूत चंद्र  शेखर तिवारी सूरज मुखी राजपूत राजेश्वरी ममता प्रेमलता विनय यादव लल्लन  पोरवाल समेत एक दर्जन लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed