{"_id":"2f09b6fe3b76fcbe5588ec1f22cb43e4","slug":"former-mp-shyam-bihari-s-son-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद श्याम बिहारी के पुत्र का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद श्याम बिहारी के पुत्र का निधन
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 05 Jan 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व सांसद उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र के पुत्र व्यापारी नेता विष्णु स्वरूप मिश्र (44 वर्ष) उर्फ गप्पू भइया का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया।
भैरोघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी सहित भाजपा और अन्य पार्टी के नेताओं और व्यापारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
गप्पू भइया को कुछ समय से ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। शनिवार देर शाम दिक्कत होने पर उन्होंने दवाइयां लीं जिससे उन्हें आराम हो गया था, लेकिन रविवार सुबह अचानक फिर से परेशानी बढ़ी और हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।
उनकी एक सात वर्ष की पुत्री है। गप्पू भइया भाजपा की नगर ग्रामीण इकाई में महामंत्री रह चुके थे। दो दिन पहले एमएलसी चुनाव प्रत्याशी अरुण पाठक के नामांकन समारोह में उन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
गप्पू भइया के निधन की सूचना मिलने पर सांसद डॉ. जोशी आचार्य नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। भैरोघाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मुखाग्नि उनके बड़े भाई कृष्ण स्वरूप मिश्र ने दी।