{"_id":"53b458f5c7e0a587ca880795474f1906","slug":"former-mp-of-sp-radheshyam-kori-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पूर्व सांसद राधेश्याम कोरी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पूर्व सांसद राधेश्याम कोरी का निधन
अमर उजाला कानपुर
Updated Thu, 13 Aug 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के पूर्व सांसद, समाजसेवी और वरिष्ठ लेखक राधेश्याम कोरी (77) का बुधवार सुबह सिविल लाइंस स्थित नर्सिंगहोम में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक आवास डेरापुर के ग्राम सुजनीपुर में होगा। पूर्व सांसद के मंझले बेटे रमेश चंद्र कोरी ने बताया कि उनके पिता पिछले पंद्रह दिनों से हार्ट और किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
पूर्व सांसद, समाजसेवी और वरिष्ठ लेखक राधेश्याम कोरी (77) सपा से एक बार सांसद रहे और उससे पहले एक बार कांग्रेस व दूसरी बार बसपा से भोगनीपुर के विधायक चुने गए थे। बसपा ने उन्हें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार भी बनाया था। वे हेमवती नंदन बहुगुणा, नारायण दत्त तिवारी और बेनी सिंह के करीबी रहे।
उनके निधन की सूचना मिलने पर बर्रा दो स्थित उनके आवास पर भोगनीपुर सपा विधायक इंद्रजीत कोरी, वरिष्ठ सपा नेता जगदेव सिंह, रामआसरे कुशवाहा, पूर्व सभापति सुखराम सिंह, कांग्रेस नेता शैलेंद्र दीक्षित सहित कई पार्टियों के नेता पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
बुधवार सुबह उनका सिविल लाइंस स्थित नर्सिंगहोम में निधन हो गया था। पूर्व सांसद के मंझले बेटे रमेश चंद्र कोरी ने बताया कि पिता पिछले पंद्रह दिनों से हार्ट और किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था लेकिन बचाया नहीं जा सका। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियां हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक आवास डेरापुर के ग्राम सुजनीपुर में किया जाएगा।