फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former MP askaran sankhwar threatens

पूर्व सांसद को धमकी, आरोपी करता है पौत्र होने का दावा, आसकरन संखवार ने कही ये बातें

Mon, 24 Sep 2018 09:27 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 24 Sep 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
Former MP askaran sankhwar threatens
डेमो पिक
कानपुर बर्रा में पूर्व सांसद आसकरन संखवार ने कथित पौत्र और उसके दो-तीन साथियों पर मारपीट कर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

घाटमपुर से दो बार सांसद रह चुके सेक्टर-तीन बर्रा-2 निवासी आसकरन संखवार ने पुलिस को बताया कि ई ब्लॉक विश्वबैंक, बर्रा निवासी किशोर खुद को उनके दिवंगत बेटे कैलाश का पुत्र होने का दावा कर रहा है। संपत्ति में हिस्से को लेकर उसने और उसकी मां ने कोर्ट में मुकदमा भी दायर कर रखा है, जो विचाराधीन है।
विज्ञापन



सांसद का आरोप है कि आए दिन किशोर घर आकर उन्हें धमकाता है। शनिवार शाम को भी वह अपने दो-तीन साथियों के साथ घर पहुंचा और रुपये की मांग करने लगा। इंकार करने पर वह मारपीट पर आमादा हो गया। उनके परिचित आशीष वर्मा और एसडी भानू के पहुंचे पर वह जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी किशोर खुद को पूर्व सांसद का पौत्र होने का दाव करता है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट और धमकाने की धारों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed