फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former MLA Irfan Solanki's mother injured in a road accident

Kanpur: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की मां सड़क दुर्घटना में घायल, बेटी को भी आई हल्की चोट

Tue, 05 Nov 2024 12:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 05 Nov 2024 12:32 AM IST
सार

शनिवार को चुनाव में जनसंपर्क करने के बाद देर रात खुर्शीदा सोलंकी अपने बेटे इरफान सोलंकी से मिलने के लिए महाराजगंज जा रही थी। इसी बीच बस्ती जिले के आगे खलीलाबाद में रविवार की सुबह हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक के अचानक रुक जाने से उनकी कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Former MLA Irfan Solanki's mother injured in a road accident
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की मां खुर्शीदा सोलंकी रविवार की सुबह 6.30 बजे महाराजगंज जाते समय खलीलाबद सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। उनके सिर में चोट आई है। कार में उनके साथ इरफान की दोनों बेटियां थी, उन्हें भी हल्की चोट आई। लेकिन अब सभी सुरक्षित घर आ गई हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार को चुनाव में जनसंपर्क करने के बाद देर रात खुर्शीदा सोलंकी अपने बेटे इरफान सोलंकी से मिलने के लिए महाराजगंज जा रही थी। इसी बीच बस्ती जिले के आगे खलीलाबाद में रविवार की सुबह हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक के अचानक रुक जाने से उनकी कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे उन्हें चोट आ गई। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही तत्काल वहां पहुंची 108 मेडिकल वैन ने उन्हें वहां के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उनका प्राथमिक इलाज के बाद घर रवाना कर दिया गया। इरफान सोलंकी के सबसे छोटे अरशद सोलंकी ने बताया कि उनकी मां और दोनों बेटियां भी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरशद ने बताया कि क्योंकि रविवार को जेल में मिलाई ठीक से हो जाती है इसलिए मां शनिवार की रात निकल गई जिससे रविवार की सुबह मिलकर वापस आ सकें। इस घटना में ड्राइवर को चोट नहीं आई है। हालांकि स्थानीय पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed