फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former minister Shivshankar Patel join Congress lok sabha election 2019

बांदा में भाजपा को लगा तगड़ा झटका, कमल छोड़ कांग्रेस के हुए शिवशंकर

Thu, 11 Apr 2019 12:07 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 11 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Former minister Shivshankar Patel join Congress lok sabha election 2019
पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली
बुधवार की शाम को एक नाटकीय परिवर्तन हुआ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल ने भाजपा छोड़कर बुधवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली। बांदा जिले में बबेरू क्षेत्र समेत लोकसभा में उनकी अपनी लोकप्रियता है। ऐसे में उनके अचानक भाजपा छोड़ने को चुनावी समय में एक झटका ही कहा जायेगा। पूर्व मंत्री बांदा के बबेरू से विधायक बने थे और फिर कृषि राज्य मंत्री भी रहे। 
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी पूर्व सांसद बालकुमार पटेल के साथ रायबरेली में पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली। शिवशंकर पटेल बबेरू क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं और लोकसभा क्षेत्र में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। अचानक भाजपा छोड़कर उनके कांग्रेस पार्टी में शामिल होंने से यहां की राजनीति सरगर्म होगी। साथ ही भाजपा के लिये इसे एक झटका भी कहा जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed