फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former Inspector Dinesh Tripathi Case: misdeed victim father died under suspicious circumstances

पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी प्रकरण: दुष्कर्म पीड़िता के पिता की संदिग्ध हालात में मौत, सोते वक्त रुक गईं सांसें

Tue, 02 Nov 2021 12:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Nov 2021 12:24 AM IST
सार

पुलिस दुष्कर्म मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। चार्जशीट से पहले पीड़िता के पिता ने कोर्ट में अर्जी देकर पीड़िता के दोबारा बयान कराने की मांग की थी। कोर्ट मांग को खारिज कर चुका था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी पक्ष के लोग पीड़िता के पिता पर दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन
Former Inspector Dinesh Tripathi Case: misdeed victim father died under suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

कानपुर में पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के पिता की सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोते वक्त ही उनकी सांसें उखड़ गईं। चौकी पुलिस को मामले की जानकारी थी लेकिन उन्होंने लापरवाही बरती।
विज्ञापन


कुछ देर बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। देर शाम जब मामला मीडिया तक पहुंचा तब पुलिस अफसर सक्रिय हुए। दावा कर रहे हैं कि परिवार से संपर्क किया गया है। शव वापस लाकर उसको पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी के चकेरी फ्रेंड्स कालोनी में स्थित मकान में एक परिवार किराये पर रहता है।
विज्ञापन


आठ अगस्त को दिनेश त्रिपाठी मकान में रुके थे। इस दौरान किरायेदार महिला ने उनपर आरोप लगाया था कि दिनेश ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने दिनेश को जेल भेजा था। पीड़ित परिवार उसी मकान में अभी भी रह रहा है। पीड़िता के पिता की सोमवार सुबह घर पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन शव लेकर सरसौल स्थित अपने गांव चले गए। देर रात मामले की खबर हर तरफ फैल गई। एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि परिवार से संपर्क किया गया है। शव को वापस लाकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

बेटे का दावा, शराब के लती थे पिता
मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता शराब के लती थी। दो तीन दिन से लगातार सुबह से शराब पीने लगते थे। सोमवार सुबह उसकी मां काम पर चली गईं। इस दौरान पिता शराब पीकर कमरे में सो गए। करीब साढ़े ग्यारह बजे जब मां लौटीं और पति को जगाने के लिए पहुंची तो देखा कि उनका शरीर अकड़ा हुआ था। कांशीराम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। 

 

केस में था दबाव, कोई साजिश तो नहीं
पुलिस दुष्कर्म मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। चार्जशीट से पहले पीड़िता के पिता ने कोर्ट में अर्जी देकर पीड़िता के दोबारा बयान कराने की मांग की थी। कोर्ट मांग को खारिज कर चुका था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी पक्ष के लोग पीड़िता के पिता पर दबाव बना रहे थे।

इसलिए वह दोबारा बयान करवाकर केस कमजोर कराने का प्रयास कर रहे थे। इस वजह से अब पुलिस मामले की जांच करेगी। अगर किसी तरह की कोई साजिश सामने आएगी तो उस पर कार्रवाई करेगी। हालांकि परिजन किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed