फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former Indian team batsman Mohammad Kaif reached Greenpark kanpur

कानपुर: ग्रीनपार्क पहुंचे भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ, बोले- हमारे समय में यहां नहीं थीं इतनी सुविधाएं

Thu, 16 Dec 2021 02:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Dec 2021 02:57 PM IST
सार

बुधवार को कानपुर आए भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कहा कि ग्रीनपार्क अब पहले जैसा नहीं रहा। अब यहां खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। हमारे समय में इतनी सुविधाएं नहीं थीं।

विज्ञापन
Former Indian team batsman Mohammad Kaif reached Greenpark kanpur
ग्रीनपार्क पहुंचे भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ बुधवार शाम अचानक ग्रीनपार्क पहुंच गए। उन्होंने अपने हॉस्टल के कमरे में जाकर पुरानी यादों को ताजा किया। क्रिकेट की बारीकियां कैफ ने यहीं पर रहकर सीखी थीं। वह वर्ष 1991 में ग्रीनपार्क के हॉस्टल आए थे और यहां छह साल रुककर अभ्यास किया था। 
विज्ञापन


ग्रीनपार्क पहुंचे कैफ सबसे पहले उप निदेशक खेल मुद्रिका पाठक से मिले। इसके बाद वह यूपीसीए ऑफिस गए और अफसरों से मुलाकात की। नवनिर्मित विजिटर गैलरी में अपनी फोटो व हेलमेट देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्रीनपार्क अब पहले जैसा नहीं रहा। अब यहां खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। हमारे समय में इतनी सुविधाएं नहीं थीं। विजिटर गैलरी से युवा खिलाड़ियों को ग्रीनपार्क के इतिहास के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यूपी के तमाम खिलाड़ी क्रिकेट जगत में नाम रोशन करेंगे। कैफ ने उप निदेशक खेल व फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. स्टैनली ब्राउन से भी बातचीत की। सूत्रों ने बताया कि कैफ अपनी ऑटो बॉयोग्राफी बनाने के उद्देश्य से आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed