{"_id":"5d78fbcb8ebc3e01574215c1","slug":"former-foreign-minister-summoned-in-court-for-indecent-remarks-on-cm-yogi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी में पूर्व विदेश मंत्री कोर्ट में तलब, लोकसभा चुनाव के दौरान कही थी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी में पूर्व विदेश मंत्री कोर्ट में तलब, लोकसभा चुनाव के दौरान कही थी ये बात
Wed, 11 Sep 2019 07:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 11 Sep 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद
विशेष अदालत एससीएसटी एक्ट के न्यायाधीश सैय्यद सरवर हुसैन रिजवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को कोर्ट में तलब किया है। उनके खिलाफ सम्मन जारी किया गया है। इसमें 16 सितंबर की तारीख लगाई गई है।
लोकसभा चुनाव 2019 में फर्रुखाबाद सीट से पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद कांग्रेस प्रत्याशी थे। उन्होंने 24 अप्रैल को मोहल्ल मित्तूकूचा निवासी बबलू मिश्रा के घर पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस पर शिवनगर कालोनी निवासी भाजपा कार्यकर्ता अनूप मिश्रा ने शहर कोतवाली में सलमान खुर्शीद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Trending Videos
सलमान खुर्शीद (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
इसमें कहा कि वह गोरक्षा पीठ गोरखपुर व नाथ संप्रदाय के महंत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वह व्यक्तिगत रूप से जुड़े हैं। योगी आदित्यनाथ के लाखों अनुयायी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने मुस्लिम लोगों को प्रभावित करने के लिए जानबूझकर मुख्यमंत्री अभद्र टिप्पणी की है।
उनके द्वारा जानबूझकर इस तरह का कृत्य किया गया जो समाज के लिए बहुत घातक है। अपमानजनक टिप्पणी करने से मुख्यमंत्री के अनुयायियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा हुआ। सलमान खुर्शीद ने जानबूझकर चुनाव के दौरान राजनीतिक लाभ लेने के लिए योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गलत बयानी की है।
इसका आडियो और वीडीओ भी वायरल हुआ। मुकदमे की विवेचना कर रहे दरोगा तेज बहादुर सिंह ने सलमान खुर्शीद के खिलाफ आरोप पत्र लगाया। न्यायाधीश ने आरोप पत्र, प्रपत्र और साक्ष्यों का अवलोकन किया। आरोप पत्र को कोर्ट के आदेश पर दर्ज रजिस्टर किया गया। आरोपी पूर्व विदेश मंत्री को कोर्ट में तलब करने के लिए सम्मन जारी किया गया। पत्रावली पर 16 सितंबर की तारीख लगाई गई है।