फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former Deputy CM Dinesh Sharma said even if all parties come together, cannot win from Modi

कानपुर: पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले- सारे दल मिल जाएं तो भी मोदी से नहीं जीत सकते

Mon, 26 Feb 2024 10:43 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Feb 2024 10:43 AM IST
विज्ञापन
Former Deputy CM Dinesh Sharma said even if all parties come together, cannot win from Modi
पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा के क्षेत्रीय सम्मेलन में पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि देश के सारे संगठन मिल जाएं और आसपास के देशों के संगठनों को भी मिला लें तो भी मोदी से नहीं जीत सकते। सपा और कांग्रेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि दो लड़के चुनाव के समय पॉलीटिकल टूरिज्म के लिए निकलते हैं। पिछले चुनाव के बाद ये बिछड़ गए थे। मोदी-योगी और भाजपा कार्यकर्ता पूरे पांच साल जनता के सेवा में रहते हैं। भाजपा की सभी 80 सीट जीतेगी। पेपर लीक होने के मामले में कहा कि यह योगी की सरकार है। दोषियों के खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई होगी कि उनकी तीन पीढ़ियां नकल कराना भूल जाएंगी। गोवंश के भोजन की व्यवस्था के साथ किसानों का भी नुकसान न होने देने की उन्होंने बात कही।
विज्ञापन


ना समझ लोग जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहते हैं, ऐसे लोगों ने व्यापारियों के दर्द को कभी समझा ही नहीं। विपक्षियों ने व्यापारियों के साथ हमेशा खिलवाड़ किया है। वह रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने व्यापारी नेता रहे स्व. श्याम बिहारी मिश्र को श्रद्धांजलि दी। लोकसभा चुनाव को लेकर व्यापारी एकजुटता पर भी बात की।
विज्ञापन


कहा कि पहले 17 प्रकार के टैक्स होते थे, उन्हें खत्म कर जीएसटी लागू किया गया है। कई बार इसमें संशोधन किया गया है, आगे भी यदि कोई कमी होगी तो ठीक किया जाएगा। भाजपा सरकार में बैंक के लोन का सरलीकरण किया गया, व्यापारी को एमएसएमई का लाभ मिल रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ने से व्यापार बढ़ रहा है। विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि सपा की सरकार में व्यापारी को गुंडे उठा ले जाते थे। उनके नेताओं के घर पर बैठ के फिरौती की रकम तय होती थी। प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि व्यापारी भाजपा की आत्मा है। सम्मेलन को विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, मुकुंद मिश्रा, महेश त्रिवेदी, दीपू पांडेय, सुरेश अवस्थी ने भी संबोधित किया। यहां अरुण पाठक, मणिकांत जैन, अनीता गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्त, मोहित पांडेय, विजय पंडित, मनु गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed