फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former Commissioner's Anonymous Property Case

पूर्व एडिशनल कमिश्नर के घर छापे में मिले 10.77 करोड़ रुपये, आयकर विभाग ने की ये कर्रवाई

Tue, 07 Aug 2018 04:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Aug 2018 04:40 PM IST
सार

- आयकर विभाग के बेनामी संपत्ति अनुभाग ने दिल्ली ट्रिब्यूनल भेजी रिपोर्ट 
- छापे में मिली रकम का वाजिब हिसाब नहीं दे सके थे केशव लाल 
 

विज्ञापन
Former Commissioner's Anonymous Property Case
पूर्व एडिशनल कमिश्नर केशव लाल

विस्तार

वाणिज्यकर के पूर्व एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के घर छापे में मिले 10 करोड़ 77 लाख रुपये आयकर विभाग के बेनामी संपत्ति अनुभाग ने बेनामी घोषित कर दिए हैं। बेनामी रकम की रिपोर्ट कानपुर आयुक्तालय से दिल्ली ट्रिब्यूनल भेज दी गई है। 
विज्ञापन


बेनामी संपत्ति अनुभाग ने गत जून में इस मामले की जांच शुरू की थी। दो माह में केशव लाल और उनकी पत्नी से छह बार पूछताछ की गई। हर बार पूछताछ में केशव लाल ने अलग अलग बयान दर्ज कराए। जुलाई में हुई पूछताछ में उन्होंने यह रकम शहर के दो कारोबारियों की होना बताया था। कहा था कि नोटबंदी के बाद वे उनके घर रख गए थे।
विज्ञापन

Former Commissioner's Anonymous Property Case
पूर्व एडिशनल कमिश्नर केशव लाल
इस पर आयकर अफसरों ने यह साबित करने का जिम्मा भी केशव लाल को सौंपा था। अगली पेशी में भी वे उन कारोबारियों के नाम नहीं बता सके। अफसरों ने बताया था कि आयकर अधिनियम के नए प्रावधान के तहत किसी शख्स के यहां दूसरे का धन या संपत्ति रखी है तो यह साबित करने का जिम्मा भी संपत्ति रखने वाले का है।

केशव लाल 10 करोड़ 77 लाख रुपये का वाजिब हिसाब नहीं दे सके। इस पर यह रकम बेनामी घोषित कर दी गई। यह मामला अब दिल्ली ट्रिब्यूनल के पास है। माना जा रहा है कि ट्रिब्यूनल एक माह के भीतर इस पर फैसला सुना देगा। यदि ट्रिब्यूनल से राहत न मिली तो केशव लाल को सात साल तक की कैद हो सकती है। 

Former Commissioner's Anonymous Property Case
पूर्व एडिशनल कमिश्नर केशव लाल
नौ संपत्तियां पहले हो चुकी हैं अटैच
केशव लाल की नोएडा में स्थित सात और लखनऊ में दो संपत्तियों को आयकर विभाग पहले ही अटैच कर चुका है। आयकर में अटैच हुईं इन संपत्तियों का बाजार मूल्य करीब 80 करोड़ रुपये आंका जा रहा है। अब 13 किलो ज्वैलरी मामले की जांच शुरू होगी। 

ये है मामला
आयकर विभाग ने वर्ष 2017 में केशव लाल के प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर करीब 100 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति बरामद की। इसमें 10 करोड़ रुपये नकद, करीब 13 किलो ज्वैलरी और कई राज्यों में 10 से ज्यादा अचल संपतियां शामिल थीं। भ्रष्टाचार के आरोप पर राज्य सरकार ने कुछ माह पहले ही उन्हें अयोग्य करार देते हुए विभाग से जबरन रिटायर्ड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed