फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश ने हादसा देख रुकवाया काफिला, घायलों को भिजवाया अस्पताल, सवारी थे 3 साधु

Wed, 18 Jul 2018 07:33 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 18 Jul 2018 07:33 AM IST
विज्ञापन
Former CM Akhilesh Yadav sent injured traveller to hospital
कार में सवार थे तीन साधु, लखनऊ से मथुरा जाते समय हुआ हादसा
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर उन्नाव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन साधु गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान आगरा की ओर जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी कार रोकी और साथ चल रहे समर्थकों की मदद से घायलों को अपनी फ्लीट की गाड़ी से तुरंत लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा।

 


 

पूर्व मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों का अभिवादन किया

Former CM Akhilesh Yadav sent injured traveller to hospital
आगरा जा रहे अखिलेश यादव ने देखा हादसा तो रोका काफिला
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लखनऊ से मथुरा जा रहे लखनऊ निवासी साधु आनंदेश्वर दास, प्रभाकर दास व मीरा माधव की कार एक्सप्रेस वे पर हसनगंज कोतवाली के ताला सरांय गांव के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीनों साधु और उनका चालक घायल हो गया।
 
Former CM Akhilesh Yadav sent injured traveller to hospital
अपनी फ्लीट की गाड़ी से तीनों घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजवाया
लखनऊ से आगरा जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दुर्घटनाग्रस्त कार पर नजर पड़ी तो अपनी गाड़ी रोक दी। उनके रुकते ही फ्लीट और काफिले में शामिल समर्थक भी रुक गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने समर्थकों की मदद से घायलों को किनारे कराया। उनका हालचाल लेने के बाद फ्लीट में शामिल अपनी एक कार को खाली कराया और घायल साधुओं को आनन-फानन में लखनऊ ट्रामा सेंटर भिजवाया। इस दौरान तमाम ग्रामीणों का मजमा लग गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Former CM Akhilesh Yadav sent injured traveller to hospital
एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, पूर्व सीएम ने घायलों को भेजा अस्पताल
इस दौरान मौके पर मौजूद रहे पिछवाड़ा गांव के प्रधान प्रेम कुमार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के सेवा भाव को ग्रामीणों ने खूब सराहा। घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर तो कभी हाथ हिलाकर ग्रामीणों का अभिवादन किया। इसके बाद आगरा के लिए रवाना हो गए। हसनगंज कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये जानकारी हुई है। हादसे की कोई सूचना थाने में नहीं दी गई है। सभी घायलों के सीधे लखनऊ चले जाने से यहां जानकारी नहीं हो पाई। घायलों को सीएचसी लाया जाता तो जरूर जानकारी हो जाती।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed