{"_id":"5c0bcc7abdec2241891edc21","slug":"former-cabinet-minister-shiv-kumar-beria-statement-about-akhilesh-and-samajwadi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री बेरिया ने कहा- अब जीते जी सपा में नहीं जाऊंगा, 'अखिलेश के कुछ नेताओं' को बताया चाटुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री बेरिया ने कहा- अब जीते जी सपा में नहीं जाऊंगा, 'अखिलेश के कुछ नेताओं' को बताया चाटुकार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 09 Dec 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर देहात में सपा से छह साल के लिए निष्कासित पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैंने नेताजी के साथ कार्य किया है, लेकिन इतने लंबे कार्यकाल में कभी अपमान नहीं हुआ। अब जीते जी सपा में नहीं जाऊंगा। कार्यकर्ता कहें तो राजनीति से भी संन्यास ले सकता हूं।
शनिवार को कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में पूर्व कैबिनेट मंत्री की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहा कि मैंने नेताजी (मुलायम सिंह) के साथ कार्य किया है। कभी भी ऐसा अपमान नहीं हुआ, लेकिन कुछ चाटुकार नेताओं के कारण उनका अपमान किया जा रहा है।

नेता व कार्यकर्ता का संबंध पिता-पुत्र का होता है
उन्होंने कहा कि नेता व कार्यकर्ता का संबंध पिता-पुत्र का होता है। मैंने चालीस वर्ष के राजनैतिक जीवन में केवल जनता की सेवा की है। कार्यकर्ता कहे तो आज ही राजनीति से संन्यास ले लूं, लेकिन जीते जी सपा में नहीं जाउंगा।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से विमर्श के बाद ही अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा। वहीं, 10 दिसंबर को रसूलाबाद के शाहबाजपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से विमर्श के बाद ही अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा। वहीं, 10 दिसंबर को रसूलाबाद के शाहबाजपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे।