{"_id":"60fc4ee88ebc3e58143083c2","slug":"forgery-in-complaints-of-land-dispute-investigation-on-four-inspectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जमीन विवादों की शिकायतों में फर्जीवाड़ा, चार दरोगाओं के खिलाफ विभागीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जमीन विवादों की शिकायतों में फर्जीवाड़ा, चार दरोगाओं के खिलाफ विभागीय जांच शुरू
Sat, 24 Jul 2021 11:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:17 PM IST
सार
आईजी ने बताया कि एसपी आउटर को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह के पूरे मामलों की निगरानी कराएं। जिससे पीड़ितों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में सचेंडी थाने के चार दरोगाओं ने जमीन विवाद के मामलों में खेल कर दिया। मनमर्जी जांच रिपोर्ट तैयार कर जांच पूरी कर दी। पीड़ितों की समस्या जस की तस बनी है। आईजी मोहित अग्रवाल ने शनिवार को समाधान दिवस पर जब सचेंडी निरीक्षण कर पीड़ितों की शिकायतें सुनीं तब इसका खुलासा हुआ।
आईजी ने चार दरोगाओं के खिलाफ विभागीय जांच बैठाई है। अफसरों को भी हिदायत दी। ग्रामीण इलाकों में समाधान दिवस पर अधिकतर शिकायतें जमीन विवाद की आती हैं। संबंधित दरोगा को प्रशासन के साथ मिलकर जांच करने के आदेश दिए जाते हैं।
जब आईजी ने शनिवार को निरीक्षण कर पुराने मामलों का फीड बैक लिया तब पता चला कि शिकायतकर्ता के बयान तक नहीं हुए और जांच पूरी हो गई। एक के बाद चार फाइलें पलटी तो सभी में इसी तरह का खेल उजागर हुआ। आईजी ने बताया कि एसपी आउटर को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह के पूरे मामलों की निगरानी कराएं।
विज्ञापन
जिससे पीड़ितों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। फर्जीवाड़ा करने वाले चार दरोगाओं के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। उधर एडीजी भानु भास्कर समाधान दिवस पर शिवराजपुर और चौबेपुर थाने पहुंचे। यहां पर छह मामलों की शिकायतें सुनी और जांच टीम मौके पर भेजी। बिकरू में बन रही पुलिस चौकी के निर्माण के बारे में भी जानकारी ली।