फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Foreign woman looted youth through Facebook

चैटिंग से चीटिंग तक का खेल, फेसबुक पर गोरी मेम का काला कारनामा

Sun, 17 Dec 2017 05:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 17 Dec 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
Foreign woman looted youth through Facebook
डेमो पिक
सोशल साइट पर दोस्ती करना मैनेजर साहब को महंगा पड़ गया। उनको क्या पता था जिसकी ओर उन्होने दोस्ती का हाथ बढ़ाया है वो उसके साथ मखौल बना रही है। मैनेजर साहब इंग्लैंड की गोरी मेम के झांसे में आकर उसका शिकार बन गए। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन




 

दोनों के बीच चैटिंग होने लगी

Foreign woman looted youth through Facebook
डेमो पिक
कानपुर नगर के शिवराजपुर निवासी विमलेश तिवारी श्रीराम फाइनेंस सिटी मकरंदनगर में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात थे। हाल में उनकी कानपुर देहात की श्रीराम फाइनेंस आफिस में तैनाती हुई है। करीब दो माह पहले कन्नौज ब्रांच में तैनाती के दौरान फेसबुक पर इंग्लैंड की जेसोफिन नाम की युवती से विमलेश तिवारी की दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच चैटिंग होने लगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

साझेदारी के लालच में आकर दिल्ली एयरपोर्ट पर मिलने पहुंच गया

Foreign woman looted youth through Facebook
डेमो पिक
10 नवंबर को जेसोफिन ने ब्रांच मैनेजर से भारत में साड़ियों के व्यापार का हवाला दिया। इसी सिलसिले में उससे मोबाइल से बात शुरू करते हुए 14 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट में मिलने को कहा। साड़ियों के व्यापारी में साझेदारी के लालच में आकर ब्रांच मैनेजर 14 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर मिलने पहुंच गया।


 
विज्ञापन

मोबाइल नंबर बंद मिले तब ठगी का एहसास हुआ

Foreign woman looted youth through Facebook
डेमो पिक
यहां युवती ने स्वयं को कस्टम अधिकारी द्वारा पकड़ने की बात कहते हुए जुर्माना भरने के लिए और अन्य काम के नाम पर बुद्धदेवदास नाम के एक खाते में 72 हजार सात सौ रुपये डलवा लिए।

इसके बाद युवती ने ब्रांच मैनेजर से कहा कि वह जल्द उसके खाते में 23 लाख रुपये डाल देगी। सप्ताह बाद जब ब्रांच मैनेजर को सभी मोबाइल नंबर बंद मिले तब उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ब्रांच मैनेजर ने कन्नौज सदर कोतवाली में बुद्धदेव नामक खाते के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। सदर कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed