दिल्ली से साइकिल चलाते हुए कानपुर पहुंचे विदेशी मेहमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों ने छात्रों से कहा कि उन्होंने साइकिल से पूरे विश्व का भ्रमण करने का संकल्प लिया है। अभी तक 40 देशों में साइकिल से भ्रमण कर चुके हैं। भारत काफी बड़ा देश है। जिस वजह से यहां कुछ अधिक समय लगेगा। दिल्ली के बाद विलियम और हॉथर्न का यह दूसरा स्टॉपेज था। दोनों ने छात्रों के सवालों का जवाब भी दिया।
एक प्रश्न का जवाब देते हुए विलियम ने अभी तक भ्रमण किए गए देशों और भारत की तुलना की। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा बेहद खूबसूरत है। यही इस देश को मजबूत और दुनिया में ताकतवर बनाती है। हॉथर्न ने साइकिलिंग को स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिहाज से बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि साइकिल से चलने पर स्वास्थ्य सही रहता है और प्रदूषण भी नहीं होता है।
इस दौरान इंस्टीट्यूट के कोऑर्डिनेटर डॉ. सिधांशु राय, शैलेश श्रीवास्तव, सौरभ त्रिपाठी व अन्य कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कानपुर की गलियों में घूमेंगे
दोनों विदेशी मेहमानों ने कहा कि वे बिठूर, भीतरगांव, कैंट, जेके टेंपल, इस्कॉन मंदिर जैसे स्थलों और यहां की गलियों में साइकिल से घूमेंगे।