फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   forcibly marriage of lover couple in police station

हंटर सेना की ‘दबंगई’, थाने के बाहर जबरन करा दिया ब्याह, SSP बोलीं-‘मामले की होगी जांच’

Sat, 08 Jul 2017 05:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 08 Jul 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
forcibly marriage of lover couple in police station
थाने के बाहर प्रेमी जोड़ों का जबरन कराया गया ब्याह - फोटो : ओपी वाधवानी

महिला संगठन हंटर सेना ने खुद को कानून से आगे समझ लिया है तभी तो पुलिसवालों के मना करने के बावजूद थाने के बाहर प्रेमी जोड़ों की जबरन शादी करा दी। मामला यूपी के कानपुर शहर का है। एसएसपी सोनिया सिंह का कहना है कि थाना परिसर में शादी समारोह आयोजित करने की इजाजत नहीं है। किसी खास मामले में पुलिस चौकी या थाने में अफसरों की अनुमति से प्रेमी युगल की शादी हो सकती है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।  

विज्ञापन



 

इंस्पेक्टर ने सबको बाहर कर दिया था

forcibly marriage of lover couple in police station
थाने के बाहर प्रेमी जोड़ों का जबरन कराया गया ब्याह

शुक्रवार को एक प्रेमी जोड़े का कानपुर के बाबूपुरवा थाने में जबरन विवाह कराया। दोपहर में महिला संगठन की महिलाएं प्रेमी युगल को ढोल के साथ थाने लेकर पहुंची तो इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने सबको थाने से बाहर करा दिया। इसके बाद भी महिला संगठन के सदस्य नहीं माने और थाने में जाकर प्रेमी युगल का ब्याह करा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के एक बच्चा भी है

forcibly marriage of lover couple in police station
थाने के बाहर प्रेमी जोड़ों का जबरन कराया गया ब्याह
कानपुर के नौबस्ता स्थित चतुर्वेदी बिल्डिंग के पास रहने वाले प्रदीप और राखी मंडी जूही की अल्पना के बीच प्रेम संबंध होने के बाद किराए पर रहते हैं। दोनों के एक बच्चा भी है। अल्पना गुरुवार को हंटर सेना की अध्यक्ष कुलजीत कौर के साथ बाबूपुरवा थाने पहुंची और प्रदीप पर शादी से इनकार और मारपीट का आरोप लगाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed