फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Forced religion conversion: Police will run a campaign to aware adolescent girls in colleges

जबरन धर्म परिवर्तन प्रकरण: किशोरियों को सचेत करने को पुलिस कॉलेजों में चलाएगी अभियान

Sat, 28 Nov 2020 04:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 28 Nov 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
Forced religion conversion: Police will run a campaign to aware adolescent girls in colleges
धर्म परिवर्तन
जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में एसआईटी की जांच में नाबालिगकिशोरियों को शिकार बनाने का तथ्य सामने आने के बाद पुलिस जल्द ही कॉलेजों में वर्कशॉप शुरू करने की तैयारी कर रही है। जिसमें किशोरियों को समझाने व उनके झांसे में आने से रोकने के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन


एसआईटी ने 14 मामलों की जांच की थी। तीन में फाइनल रिपोर्ट लगाई है। आठ मामलों में पीड़िता किशोरियां निकली हैं। नौबस्ता में आरोपी फतेह खान, आरोपी मोहम्मद वैस, आरोपी शाहरुख, बाबूपुरवा में आरोपी सलमान, चकेरी में आरोपी आदिल खान और कल्याणपुर में आरोपी मोहम्मद शाहरुख ने अपना नाम और धर्म बदलकर किशोरियों को अपने जाल में फंसाया।
विज्ञापन


मामलों की जांच के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि किशोरियों को जाल में फंसाना बहुत आसान है। उनको छोटे-मोटे गिफ्ट देकर, घुमाने-फिराने व फिल्म दिखाने भर से वह ऐसा मानने लगती हैं कि आप उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने कहा कि किशोरियां इस तरह के झांसे में न आएं। माता-पिता अपने बच्चों को पूरा समय दें। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कॉलेजों में वर्कशॉप का आयोजन कराने का प्रयास होगा। बच्चों को यह बताया जाएगा कि कानून इसे लेकर क्या कहता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed