फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   For the first time in Kanpur, roads will be built according to the traffic load, Rs 100 crore sanctioned

Kanpur: नहीं चलेगी नेताजी की! ट्रैफिक लोड के हिसाब से बनेंगी सड़कें, सीएम ग्रिड्स योजना के तहत 100 करोड़ मंजूर

Fri, 20 Oct 2023 09:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Oct 2023 09:13 AM IST
सार

Kanpur News: जिस सड़क को नगर निगम ज्यादा नंबर देगा, उसका निर्माण पहले शुरू होगा। इस संबंध में शासन ने 25 अक्तूबर को बैठक भी बुलाई है। दो माह में काम शुरू होने की उम्मीद है। जिन नगर निगम ने लक्ष्य से 25 प्रतिशत ज्यादा राजस्व वसूला है, उनका चयन सीएम ग्रिड्स (शहरी) योजना में हुआ।

विज्ञापन
For the first time in Kanpur, roads will be built according to the traffic load, Rs 100 crore sanctioned
सड़क पर गड्ढे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर में पहली बार सड़कों का निर्माण ट्रैफिक लोड के आधार पर होगा। इसमें किसी नेताजी की मनमानी या दबाव नहीं चलेगा। दरअसल, सीएम ग्रिड्स शहरी (मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम अर्बन) योजना में शहर का चयन किया गया है। इस योजना के तहत 100 करोड़ रुपये से स्टेशनों, सरकारी अस्पतालों, राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली सड़कें बनाने की तैयारी है।

विज्ञापन

शासन ने इनके लिए अलग-अलग नंबर भी तय किए हैं। जिस सड़क को नगर निगम ज्यादा नंबर देगा, उसका निर्माण पहले शुरू होगा। इस संबंध में शासन ने 25 अक्तूबर को बैठक भी बुलाई है। दो माह में काम शुरू होने की उम्मीद है। जिन नगर निगम ने लक्ष्य से 25 प्रतिशत ज्यादा राजस्व वसूला है, उनका चयन सीएम ग्रिड्स (शहरी) योजना में हुआ। इसके तहत उन्हें सड़कों के लिए 100 करोड़ रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन

100 में जितने ज्यादा अंक मिलेंगे, वो सड़कें पहले बनेंगी
कानपुर भी इसमें शामिल है। इस योजना के तहत यातायात भार, सड़क की चौड़ाई, कनेक्टिविटी महत्व, महत्वपूर्ण चौराहों वाली सड़कें, पांच साल पहले बनी सड़कें, टूटी सड़कें, ज्यादा दुर्घटना वाली सड़कें, अत्यधिक जलभराव वाली सड़कें चयनित की गई हैं। जिन सड़कों को 100 में जितने ज्यादा अंक मिलेंगे, वो सड़कें पहले बनेंगी। बता दें कि जिन सड़कों का पूर्णांक 100 होगा वो पहले बनेंगी।

शासन ने नगर निगम को पिछले वित्तीय वर्ष में गृहकर वसूली के लक्ष्य से 25 प्रतिशत से भी ज्यादा वसूलने का लाभ दिया है, जिसके चलते सीएम ग्रिड्स योजना के तहत 100 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इस योजना के तहत शहरवासियों की जरूरतों, ट्रैफिक लोड के आधार पर सड़कें बनेंगी। इस संबंध में 25 अक्तूबर को लखनऊ में बैठक बुलाई गई है। उम्मीद है कि एक-दो महीने में निर्माण शुरू हो जाएगा।  -शिवशरणप्पा जीएन, नगर आयुक्त

विज्ञापन

सीएम ग्रिड्स (शहरी) योजना के तहत रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, एयरपोर्ट, ट्रैफिक लोड, अस्पतालों, सरकारी दफ्तरों, राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाली सड़कें प्राथमिकता के आधार पर बनाई जाएंगी।  -मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता, नगर निगम

चिह्नित की गईं प्रमुख सड़कें...

सड़क का नाम        लंबाई   चौड़ाई
परेड चौराहे से घंटाघर तक (नई सड़क)  1993 16
माल रोड इंदिरा गांधी प्रतिमा से घंटाघर (एक्सप्रेस रोड)             1150 14
बिरहाना रोड                                                 850 10
चंदिका देवी चौराहा से रूपम मार्ग                                      710 9
चंदिका देवी चौराहा से जीटी रोड                         630 8
बर्रा बाईपास से साउथ सिटी,लक्ष्मीनारायण मंदिर होते हुए पेट्रोल लाइन तक 550 18
शन्नेश्वर मंदिर चौराहे से नमक फैक्ट्री चौराहा तक                         650 10
आंबेडकरनगर में बलवान सिंह चौराहाो छपेड़ा पुलिया तक             900 18
राजकीय आईटीआई से देवकी चौराहा होते हुए बलवान सिंह की पुलिया 1200 24
मरियमपुर चौराहे से कोकाकोला चौराहा तक                         1110 11
गुरुदेव क्रासिंग नौ नंबर क्रासिंग तक                                     850 12
कंपनीबाग मुख्य मार्ग से ट्रांसफार्मर चौराहा तक अरिहंत अपार्टमेंट रोड 577 12
आजादनगर जैन मंदिर व केडीए कालोनी वाली सड़क             654 12.10
सूर्य विहार तिराहे से पंचमुखी हनुमान मंदिर, सुखऊपुरवा बस्ती  500 12.10
लखनपुर हाउसिंग सोसाइटी मार्ग                                      600 12.20
अवधपुरी पार्क से गड़रियनपुवा मुख्य मार्ग तक             660 12

नगर में सड़कों की संख्या            - 1219
10 मीटर से ज्यादा चौड़ी सड़कें    - 216
सड़कों की कुल लंबाई                 - 6227 किलोमीटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed