फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   For ten thousand innocent people drowned in the water and then buried the body in the field

दस हजार के लिए मासूम को पानी में डूबाकर मारा फिर शव खेत में दबा दिया

Wed, 19 Sep 2018 08:37 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 19 Sep 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
For ten thousand innocent people drowned in the water and then buried the body in the field
घटनास्थल पर पुलिस
यूपी के इटावा जिले में दस हजार रुपये की खातिर पड़ोसी युवक ने सात साल के मासूम को अगवा कर पानी में डूबाकर मार डाला और उसकी लाश खेत में दबा दी। मंगलवार को पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला सामने आया। मंगलवार शाम पुलिस ने खेत से मासूम का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक का मासूम के पिता से दस हजार रुपये का लेनदेन था।
विज्ञापन

पक्कड़पुरा में रहने वाले मजदूर संतोष शंखवार की मोहल्ले के विमलेश पुत्र रामनाथ से दोस्ती थी। दोनों एक साथ मजदूरी करते थे। कुछ समय पहले संतोष ने विमलेश से दस हजार रुपये उधार लिए थे। जिसको चुकता नहीं करने पर विमलेश ने रुपये देने के लिए दबाव बनाया। सोमवार को विमलेश ने संतोष शंखवार की पत्नी से फोन करके दस हजार रुपये वापस करने की मांग की थी। पैसा नहीं देने पर उसके इकलौते सात वर्षीय बेटे आदित्य शंखवार की हत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद से आदित्य लापता हो गया। पिता संतोष ने बताया कि सोमवार को आदित्य एक तेरहवीं में गया था। उसके बाद शोभायात्रा को देखने के लिए खड़ा हो गया। उसके बाद सेे आदित्य को किसी ने नहीं देखा।
विज्ञापन

घरवालों ने खोजबीन की और पुलिस को जानकारी दी। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि आदित्य को विमलेश के साथ देखा था। पुलिस ने विमलेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने आदित्य की हत्या की बात कबूलते हुए शव को भावलपुर गांव के समीप पदम सिंह के खेत दबाने की बात कही।  आनन-फानन में पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को खेत से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि विमलेश शराब का लती है। उसका रुपयों को लेकर संतोष से विवाद हो गया था। इसका बदला लेने का विमलेश ने यह वारदात की। सैफई चौराहा के पास विमलेश को संतोष का बेटा आदित्य मिल गया। जिसे बहला-फुसलाकर गांव से दूर पदम सिंह के खेत पर ले गया। यहां एक पानी भरे गड्ढे में आदित्य की डूबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत की मिट्टी में दबा दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  पीड़ित पिता की तहरीर पर विमलेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed