कहीं अाप भी ताे नहीं खा रहे हैं यहां का खाेया, मिठाई अाैर साॅस अगर हां....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील कुमार निवासी कटरा हेमनाथ (औरैया) से लिया गया खोये का नमूना असुरक्षित और अधोमानक पाया गया। यह नमूना 14 अक्तूबर 2017 को गोविंद नगर खोया मंडी से लिया गया था। सुनील वहां खोया बेचने आया था। खोये के नमूने में फैट का प्रतिशत न्यूनतम 30 से कम 26.4 प्रतिशत पाया गया है।
तिवारी स्वीट्स, लक्ष्मीपुरवा से 14 अक्तूबर 2017 को लिया गया मिठाई का नमूना असुरक्षित और अधोमानक पाया गया है। मिठाई पर चांदी की जगह एल्यूमीनियम का वर्क लगा पाया गया। हैरिसगंज रेलबाजार कैंट से 25 दिसंबर 2017 को लिया गया टोमैटो सॉस का नमूना असुरक्षित, अधोमानक पाया गया है।
मिथ्याछाप भी घोषित हुआ। नमूने में सिंथेटिक कलर पाया गया। बैच नंबर, पैकिंग की तारीख भी नहीं थी। अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि तीनों कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।