{"_id":"671169cb54211b6fda0a9c69","slug":"follow-the-rules-to-avoid-accidents-vice-chancellor-etawa-news-c-216-1-etw1002-117042-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना से बचने के लिए नियमों का करें पालन: कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना से बचने के लिए नियमों का करें पालन: कुलपति
Fri, 18 Oct 2024 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो:14
सैफई विश्वविद्यालय में वर्ल्ड ट्रॉमा डे पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। सैफई विश्वविद्यालय में वर्ल्ड ट्रामा डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा की वर्ल्ड ट्रॉमा डे मनाने का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा उपायों को बढ़ावा देना और अनुपालन करना है।
कुलपति ने कहा कि नशे में गाड़ी चलाने से बचाना चाहिए। गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य पहनें और यातायात के नियमों को फॉलो करें। पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर, और नुक्कड़ नाटक से भी जागरूक किया। मेडिसिन विभाग के प्रो. डॉ. आदेश कुमार ने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य ट्रामा से शिकार व्यक्ति की उचित देखभाल के लिए लोगों को जागरूक करना है।
वरिष्ठ डॉ. मनोज यादव ने प्रैक्टिकल प्रॉब्लम्स इन ए ट्रॉमा पेशेंट विषय पर व्याख्यान दिया। इमरजेंसी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार मिश्रा ने वर्क पैलेस ट्रॉमा विषय पर व्याख्यान दिया और सर्जरी विभाग के प्रो. डॉ सोमेंद्र पाल ने चेस्ट ट्रॉमा के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारियां दीं ।
विज्ञापन
डॉ विश्वदीप ने बताया कि वर्ल्ड ट्राॅमा डे पर कुलसचिव डॉ चंद्रवीर ने पर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई व साप्ताहिक रूप से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत मेडिकल और पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं ने जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आसपास के लोगों को भी जागरूक किया।
कार्यक्रम में डॉ. समीर गुप्ता, डॉ. विश्व दीपक, डॉ. गोविंद, डॉ. अतुल मिश्रा, डॉ. राजमंगल, डॉ. राजकुमार, डॉ. नजमुल, डॉ. सौरभ आदि मौजूद रहे।