फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fog increased amidst icy winds, pollution increased again, Kanpur will be second, cold outbreak will remain for three days

बर्फीली हवाओं के बीच बढ़ी धुंध तो फिर बढ़ा प्रदूषण, कानपुर दूसरे नंबर पर, तीन दिनों तक रहेगा ठंड का प्रकोप

Tue, 22 Dec 2020 03:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 22 Dec 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Fog increased amidst icy winds, pollution increased again, Kanpur will be second, cold outbreak will remain for three days
कानपुर में प्रदूषण - फोटो : amar ujala
कानपुर में बर्फीली हवाओं के बीच धुंध की बढ़ती रफ्तार की वजह से प्रदूषण की मात्रा एक बार फिर तेजी से बढ़ी है। सोमवार को शहर में प्रदूषण खतरनाक स्तर 426 एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) पर रहा। इस तरह देश में कानपुर दूसरे नंबर का सबसे प्रदूषित शहर रहा।
विज्ञापन


एक दिन पहले कानपुर चौथे स्थान पर था। इस बीच न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, जबकि दिन में धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में एक डिग्री बढ़कर 21 पर पहुंच गया। लंबे समय से चल रही पछुआ हवाओं के बाद अब दक्षिण से आने वाली हवाओं ने मैदानी क्षेत्रों का रुख किया है।
विज्ञापन


इसकी वजह से दिन में धुंध के बीच धूप निकलने लगी है। धुंध की वजह से प्रदूषित कण ऊपर न जाकर वातावरण में ही मंडरा रहे। इस वजह से एक्यूआई बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक शीतलहर का प्रकोप बना रह सकता है। मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडे के अनुसार शीतलहर से मटर, सरसों और आलू की फसलें प्रभावित हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह रहा एक्यूआई 
मुरादाबाद 476
कानपुर 426
बुलंदशहर 401
लखनऊ 368 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed