फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fog due to increased humidity

नमी बढ़ी, फिर छा सकता है कोहरा

Fri, 16 Dec 2016 09:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Dec 2016 09:55 PM IST
सार

- न्यूनतम पारा लुढ़ककर 6.6 डिग्री पहुंचा 
- अधिकतम पारा में तीन डिग्री की गिरावट

विज्ञापन
fog due to increased humidity
डेमो

विस्तार

न्यूनतम पारा के लुढ़कने और वातावरण में सुबह की नमी बढ़ने से घना कोहरा छाने के आसार हैं। ऐसा हुआ तो सर्दी बढ़ेगी। अधिकतम पारा भी नीचे आएगा। न्यूनतम पारा में जबरदस्त गिरावट है। यह पारा 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम है। गत गुरुवार को यही पारा 8.1 डिग्री था। 
विज्ञापन


उत्तराखंड की बर्फीली पहाड़ियोें से होकर आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं की दिशा शुक्रवार को नहीं बदली। इससे कानपुर नगर और कानपुर देहात सहित सेंट्रल यूपी के अधिकतर जिलों में वातावरण की नमी बढ़ गई। सुबह की नमी 92 फीसदी और दोपहर की नमी 42 फीसदी है। इससे पृथ्वी के ऊपरी और निचली सतह पर वाष्प बनने के आसार हैं।
विज्ञापन


वाष्प ही कोेहरा बढ़ाते हैं। नमी की वजह से ही अधिकतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस लुढ़का है। यह पारा 24.2 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो गत गुरुवार को 27.2 डिग्री था। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि मौसम सामान्य है। अब नमी बढ़ी है। इसका असर शीत लहर और कोहरे के रूप में देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में नमी बरकरार रखें
तेज धूप और पारा चढ़ने से गेहूं की फसलों को नुकसान संभव है। ऐसे में खेतों में नमी बनाए रखने की जरूरत है। जिन किसानोें ने नवंबर में गेहूं की बुआई की थी, वह 18-21 दिन के बीच खेतों में हल्की सिंचाई जरूर कर दें। इससे फसल के किल्ले मजबूत होंगे। जर्मिनेशन (बीज का उगना) अच्छा रहेगा। इसका सीधा असर प्रोडक्शन पर पड़ेगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed