फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flight starts between Kanpur-Delhi, Mumbai will have to wait for now

कानपुर-दिल्ली के बीच फ्लाइट शुरू, मुंबई के लिए अभी करना होगा इंतजार

Tue, 26 May 2020 12:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 May 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Flight starts between Kanpur-Delhi, Mumbai will have to wait for now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
लॉकडाउन के पहले से बंद चल रही कानपुर-दिल्ली के बीच हवाई सेवा सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन दिल्ली से 54 यात्री आए और यहां से 29 यात्री गए। फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे देरी से 2:40 पर आई। यहां से 3:15 पर दिल्ली के लिए रवाना हुई। हालांकि यहां से जाने का निर्धारित समय 12:30 है।
विज्ञापन


सोमवार से ही मुंबई की भी सेवा शुरू होनी थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। बताया जा रहा महाराष्ट्र सरकार की अनुमति न मिलने के कारण मुंबई की हवाई सेवा फिलहाल टाल दी गई है। कानपुर के अहिरवां एयरपोर्ट पर फ्लाइट के देरी से आने के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं जिन यात्रियों की दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट थी, उन्होंने यात्रा नहीं की। एयरपोर्ट में आने वाले सभी यात्रियों को मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया गया। एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम ने यात्रियों की जांच भी की। एयरपोर्ट के निदेशक बीके झा ने बताया कि स्पाइसजेट कंपनी की ओर से मुंबई के यात्रियों को सुबह फ्लाइट न आने की सूचना दी गई। शेड्यूल जारी होने की वजह से कई टिकट बुक हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइसोलेशन में रहने का भरवाया गया शपथपत्र
लंबे समय बाद शुरू हुई हवाई सेवा की व्यवस्थाओं को देखने के लिए डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी, डीआईजी अनंत देव ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। एयरपोर्ट के निदेशक से जानकारी ली। इस दौरान यात्रियों से 14 दिन आइसोलेशन में रहने का शपथपत्र भी भरवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed