फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five teams formed to deal with locust party

टिड्डी दल से निपटने को बनाईं गईं पांच टीमें, कानपुर नगर, देहात समेत आसपास के जिलों को किया गया अलर्ट

Fri, 12 Jun 2020 08:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Jun 2020 08:13 AM IST
विज्ञापन
Five teams formed to deal with locust party
प्रयागराज से चित्रकूट पहुंचा टिड्डी दल - फोटो : amar ujala
प्रयागराज से टिड्डी दल चित्रकूट पहुंच गया है। इसके चलते आसपास के जिलों कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, कानपुर देहात और कन्नौज को अलर्ट किया गया है। इनसे निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सभी 10 ब्लॉकों के लिए राहत आपदा दल की पांच टीमों को लगाया है।
विज्ञापन


निगरानी करने के साथ ही यह दल गांवों में जाकर किसानों को बचाव के उपाय बताएगा। टीम की जिम्मेदारी प्रभारी सहायक निबंधक, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक (मत्स्य), जिला उद्यान अधिकारी को सौंपी गई है। 
विज्ञापन

 

टिड्डी दल मध्यप्रदेश से होता हुआ सीमावर्ती जनपद प्रयागराज के कोरवा में बुधवार रात पहुंचा था। प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से यह दल दो भागों में बंट गया। एक तो भदोही, प्रतापगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र की ओर कूच कर गया। दूसरा दल चित्रकूट पहुंच गया।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि आशंका है कि यह दल चित्रकूट के आसपास जिलों में भी पहुंच सकता है। इसके चलते जिले में सावधानी बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं। विभाग के कर्मचारियों ने गांवों में जाकर किसानों का जागरूक भी किया है। 

खंड विकास अधिकारी भी करेंगे निगरानी 
बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी खंड विकास अधिकारी ग्राम प्रधानों के माध्यम से टिड्डी दल पर नजर रखेंगे। जिले में इनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही प्रशासन एवं कृषि विभाग को सूचना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed