फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five teachers to teach seven subjects of B.A.

सीएसजेएमयू से संबद्ध गौतमबुद्ध महाविद्यालय औरैया का हाल, बीए के सात विषयों को पढ़ाने के लिए पांच शिक्षक

Thu, 11 Mar 2021 06:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर/औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर/औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 11 Mar 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Five teachers to teach seven subjects of B.A.
सीएसजेएमयू - फोटो : गूगल
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में अंधेरगर्दी चल रही है। विवि से संबद्ध गौतमबुद्ध महाविद्यालय, रामपुरा औरैया में बीए के सात विषयों में पांच और बीएससी के पांच विषयों में मात्र तीन शिक्षक हैं। यहीं नहीं प्राचार्य की भूमिका भी संशय में है।
विज्ञापन


प्राचार्य की कुर्सी में बैठने वाले व्यक्ति की आयु 70 साल है। यह खुलासा आरटीआई में हुआ है। उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री पीएन शर्मा ने आरटीआई में यह जानकारी मांगी थी। 
विज्ञापन


विवि के मानक के अनुसार एक विषय में एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर और चार असिस्टेंट एसोसिएट प्रोफेसर होने चाहिए लेकिन गौतमबुद्ध महाविद्यालय की स्थिति एकदम उलट है। पीएन शर्मा ने कहा कि मौजूदा शिक्षकों में दो की सरकारी नौकरी लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब कुछ जानते हुए भी विवि मौन है। शर्मा ने बताया कि 13 जनवरी को आटीआई डाली थी। कैप्टन सुखवासी सिंह स्मारक जनता महाविद्यालय घाटमपुर और गणेश शंकर विद्यार्थी नर्वल कॉलेज के बारे में जानकारी अभी नहीं दी गई है। समय रहते सूचना नहीं मिली तो राज्य सूचना आयोग से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed