{"_id":"69d6a9aeaeab792c9206a970","slug":"five-sweet-shops-raided-in-jhinjhak-11-samples-including-cheese-were-collected-kanpur-news-c-220-1-akb1002-140979-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: झींझक में पांच मिठाई दुकानों में छापेमारी, पनीर समेत 11 नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: झींझक में पांच मिठाई दुकानों में छापेमारी, पनीर समेत 11 नमूने भरे
Thu, 09 Apr 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। झींझक स्थित पांच मिठाई दुकानों में बुधवार को छापेमारी की गई। पनीर, छेना, दूध व पेड़ा समेत 11 नमूने भरकर प्रयोगशाला भेजे गए।
झींझक में संचालित मिठाई दुकानों में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री की शिकायतें खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को मिल रही थीं। इसी क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद पांडेय की अगुवाई में चार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बुधवार को छापेमारी की। राजेश स्वीट्स से पनीर, दूध व पेड़ा और मां वैष्णों देवी मिष्ठान भंडार से पनीर, छेना व खोया का एक-एक नमूना लिया गया।
मां शारदा स्वीट हाउस और काजल स्वीट्स से पनीर व खोया का एक-एक नमूना लिया गया। श्रीराम मिष्ठान भंडार से पनीर का एक नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय रामअवतार सिंह ने बताया कि प्रयोगशाला रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मिलावटी खाद्य पदार्थ बिक्री की सूचना मोबाइल नंबर 9445695389 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।