फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   five students expelled from csa university kanpur

सीएसए विश्वविद्यालय के 5 छात्र तोड़फोड़ व मारपीट में फंसे, विवि से निष्कासित, जेल में बंद हैं सभी

Wed, 13 Feb 2019 01:01 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Feb 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
five students expelled from csa university kanpur
सीएसए कानपुर
कानपुर के रावतपुर स्टेशन के पास स्थित मोबाइल शॉप में तोड़फोड़ व मारपीट करने के आरोपी पांच छात्रों को सीएसए प्रबंधन ने मंगलवार को संस्थान से निष्कासित कर दिया। फिहलाल पांचों छात्र जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


जूही बारादेवी निवासी सनी की रावतपुर स्टेशन के पास मोबाइल की दुकान है। चार फरवरी को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दो छात्र उसकी दुकान पर चार्जर खरीदने आए थे। 100 रुपये का चार्जर 20 रुपये में न देने पर छात्रों ने सनी व उसके कर्मचारियों ने गाली-गलौज किया था।
विज्ञापन

five students expelled from csa university kanpur
सीएसए कानपुर
इसका विरोध करने पर छात्रों ने हास्टल से सहपाठियों को बुला लिया था। इसके बाद मोबाइल शॉप में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। पुलिस कर्मियों से भी छात्रों ने बदसलूकी की थी। पुलिस ने मौके से सीएसए में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र बृमोहन, अर्पित शुक्ला, अमित और अस्पर्श पटेल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

सभी मारपीट, तोड़फोड़, बलवा समेत अन्य धाराओं लगी थीं। सेवन सीएलए भी लगा था। सीएसए के कुलपति प्रोफेसर सुशील सोलोमन ने आरोपी पांचों छात्रों को संस्थान से निष्कासित किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed