{"_id":"5d5fdc798ebc3e93d62ae580","slug":"five-people-injured-in-accident-at-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस पेड़ से टकराने से महिला समेत पांच घायल, दिल्ली से चेकअप कराने के बाद लौटते समय हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस पेड़ से टकराने से महिला समेत पांच घायल, दिल्ली से चेकअप कराने के बाद लौटते समय हादसा
Fri, 23 Aug 2019 06:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 23 Aug 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद एंबूलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में दिल्ली से मरीज का चेकअप कराने के बाद आते समय एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में मरीज समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हथियापुर के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे एक तेज रफ्तार एंबुलेंस पेड़ से टकरा गई। उसमें सवार लोगों चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मोहम्मद रसीद (65) पुत्र सफीमहरून, नदीम (23) पुत्र मोहम्मद रशीद, कैसर (60) पत्नी मोहम्मद खलील, इबाद (20) पुत्र मोहम्मद इकरार, सलमान (18) पुत्र मोहम्मद यासीन निवासीगण मोहल्ला खटकपुरा को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल सलमान ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार मोहम्मद नदीम को लेकर गुरुवार को दिल्ली चेकअप कराने गए थे। वहां से एंबुलेंस करके वापस आ रहे थे। चालक को झपकी आ रही थी। उन्होंने कई बार कहा, गाड़ी रोककर चाय पी ले, लेकिन वह नहीं माना और यहां आकर हादसा हो गया। चालक मोहम्मद रहमान पुत्र मोहम्मद सरवर, निवासी खजूरी दिल्ली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एंबुलेंस भी पुलिस के कब्जे में है।