{"_id":"5c7c15acbdec224a3d3ff78a","slug":"five-people-died-in-road-accident-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
Mon, 04 Mar 2019 08:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में शादी के कुछ दिनों बाद चौथी पर बेटी को विदा कराकर बोलेरो से लौट रहा परिवार रविवार रात हुसैनगंज-हथगाम मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया। पांच लोग की मौके पर मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर छह घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में दुल्हन भी शामिल है।
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव निवासी राकेश पासवान की बेटी विमला की शादी 25 फरवरी को हथगाम थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद निवासी धर्मेंद्र से हुई थी। बेटी को विदा कराकर राकेश बोलेरो से रात साढ़े आठ बजे परिवार संग लौट रहे थे। बोलेरो में चालक समेत पंद्रह लोग सवार थे।
विज्ञापन
पांच लोगों की मौके पर ही हो गई मौत
बेला मोड़ पर बोलेरो बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हुसैनगंज पीएचसी भेजा। यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां विमला के चाचा रमेश (45), रमेश की बेटी आरती (20), प्रिया उर्फ पट्टू (5), सोनम (8), विमला के फूफा हथगाम क्षेत्र के रायपुर निवासी दिनेश की बेटी नेहा (14) को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
राकेश (49), विमला (22), संदीप (20), पूनम (12), प्रीती (20), काजल (13), सीमा (15), शिवानी (18), माधुरी (17), अनुज (11) को जिला अस्पताल लाया गया। राकेश, काजल, पूनम, प्रीती को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि अन्य पांच को कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद से चालक सुरेश यादव भाग निकला है।
राकेश (49), विमला (22), संदीप (20), पूनम (12), प्रीती (20), काजल (13), सीमा (15), शिवानी (18), माधुरी (17), अनुज (11) को जिला अस्पताल लाया गया। राकेश, काजल, पूनम, प्रीती को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि अन्य पांच को कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद से चालक सुरेश यादव भाग निकला है।