फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five lakh investors earned crores due to the high flight of Sensex

कानपुर: सेंसेक्स की ऊंची उड़ान से पांच लाख निवेशकों की चांदी, करोड़ों कमाए

Sat, 25 Sep 2021 07:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Sep 2021 07:46 PM IST
सार

वरिष्ठ सीएस और निवेश मामलों के जानकार आदेश टंडन का कहना है कि अन्य देशों के निवेशक तेजी से यहां निवेश कर रहे हैं। निवेशकों को मौजूदा समय में सबसे ज्यादा भारत पसंद आ रहा है। इससे देश की अर्थव्यवस्था में भी तेजी से सुधार हुआ है।

विज्ञापन
Five lakh investors earned crores due to the high flight of Sensex
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सेंसेक्स की नई ऊंचाइयों ने शहर के भी पांच लाख से अधिक निवेशकों को मालामाल कर दिया है। निवेशकों को दो हजार करोड़ से ज्यादा का फायदा हुआ है। जानकारों का कहना है कि कोरोना के कम होते प्रभाव के साथ ही अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


इसके चलते शेयर बाजार में तेजी है। हालांकि जानकार सोच समझकर ही निवेश करने की सलाह दे रहे हैं। सेंसेक्स शुक्रवार को करीब आठ महीने में 10 हजार अंकों के साथ 60 हजार पर पहुंच गया था इससे पहले यह 50 हजार के स्तर पर था।
विज्ञापन


निवेश मामलों के जानकार और पूर्व चेयरमैन भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के सीएस अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड के बाद से अर्थव्यवस्था दोबारा से तेजी से सुधर रही है। विदेशी बाजारों में यहां की कंपनियों की साख बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से चलाई जा रही आत्मनिर्भर भारत, स्किल इंडिया, एक्सपोर्ट को प्रोत्साहन देने व स्टार्टअप के बढ़ते क्रेज की वजह से शेयर बाजार तेजी से बढ़ रहा है। आगे भी तेजी की संभावना है। हालांकि निवेशक लंबी अवधि के निवेश की नीति और पूरी जानकारी के बाद ही निवेश करें।


वरिष्ठ सीएस और निवेश मामलों के जानकार आदेश टंडन का कहना है कि अन्य देशों के निवेशक तेजी से यहां निवेश कर रहे हैं। निवेशकों को मौजूदा समय में सबसे ज्यादा भारत पसंद आ रहा है। इससे देश की अर्थव्यवस्था में भी तेजी से सुधार हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed