{"_id":"5cd67119bdec22075a3bd09c","slug":"five-jyotirlingas-special-tour-package","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कराएगा 9450 में 5 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, स्पेशल टूर पैकेज दो जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कराएगा 9450 में 5 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, स्पेशल टूर पैकेज दो जून से
Sat, 11 May 2019 12:42 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 11 May 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
आईआरसीटीसी की तरफ से दो जून से 11 जून तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसमें बुकिंग कराकर यात्री पांच ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकते हैं। दर्शन करने के साथ ही रहने, खाने की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी कराएगा।
लखनऊ के गोमती नगर में आईआरसीटीसी के दफ्तर के साथ ही वेबसाइट irctc.co.in पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। प्रति यात्री इसका पैकेज 9450 रुपये है। नौ रात और 10 दिन की यात्रा के लिए कानपुर में भी इस ट्रेन में बैठने की सुविधा है।

Trending Videos
गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, इटावा, ग्वालियर, झांसी से भी यात्री बैठ सकते हैं। ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, भीमाशंकर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
इसके अलावा नासिक में शिरडी (सांई बाबा मंदिर) के दर्शन और वडोदरा में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का भी भ्रमण कराया जाएगा। कानपुर के लोग मोबाइल नंबर 9794844559 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इसके अलावा नासिक में शिरडी (सांई बाबा मंदिर) के दर्शन और वडोदरा में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का भी भ्रमण कराया जाएगा। कानपुर के लोग मोबाइल नंबर 9794844559 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।