फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five friends drowned while bathing in Ganga, two died and three were saved, the death of the only son

जिंदगी भर का दर्द: गंगा में पांच दोस्त डूबे…दो की मौत, 20 साल पहले पति का साथ छूटा, अब इकलौते बेटे का मिला गम

Tue, 02 Jul 2024 05:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर/उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर/उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 02 Jul 2024 05:42 AM IST
सार

Unnao News: उन्नाव के चंदनघाट पर गंगा नहाते समय पांच दोस्त डूब गए थे। इनमें तीन को बचा लिया गया, जबकि दो की मौत हो गई। मृतक अफरोज पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था, जबकि गुलफाम अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन
Five friends drowned while bathing in Ganga, two died and three were saved, the death of the only son
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चंदनघाट पर सोमवार शाम गंगा में नहाते समय पांच दोस्त डूब गए। घाट पर मौजूद गोताखोरों व नाविकों ने तीन युवकों को बचा लिया, लेकिन दो युवकों का पता नहीं चला। काफी देर बाद दोनों के शव बरामद हुए।

विज्ञापन

बाबूपुरवा थानाक्षेत्र के बेगमपुरवा निवासी अफरोज (22) अपने दोस्तों गुलफाम (25), सलमान, चांद बाबू व लाला के साथ दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चंदनघाट पर गंगा नहाने गए थे। नहाते समय पांचों गहराई में जाने के कारण डूबने लगे। शोरगुल सुनकर नाविकों व गोताखोरों ने सलमान, चांदबाबू और लाला को बचा लिया, जबकि गुलफाम और अफरोज की मौत हो गई।

विज्ञापन

दोनों के शव बरामद हो गए। अफरोज पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था, जबकि गुलफाम अपने परिवार का इकलौता बेटा था। परिजनों ने रात करीब आठ बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामफल प्रजापति ने बताया कि जाल डालकर और स्टीमर व गोताखोरों की मदद से डूबे दोनों युवकों के शवों को बरामद कर लिया गया।

20 साल पहले हुई थी पति की मौत
अब्बा घर के बाहर अचानक भीड़ क्यों लग गई है। क्या कुछ हुआ है क्या...? कहीं गुलफाम को कुछ तो नहीं हुआ..एक बार मेरी बात कराओ..उसका मोबाइल स्विच ऑफ क्यों है? ये शब्द शुक्लागंज में गंगा नहाने के दौरान डूबे गुलफाम 24 की मां महजबी के थे।

विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से टूटा गमों का पहाड़
सोमवार देर शाम जब घर के इकलौते चिराग गुलफाम के डूबने की खबर कानपुर पहुंची, तो परिजनों ने मां से उसे छुपा लिया। पिता अरशद का 20 वर्ष पहले निधन हो गया था जिसके बाद मां महजबी बेटी गुलफ्शां व गुलफाम के साथ अपने पिता के घर बेगमपुरवा में रहती हैं। गुलफ्शां की शादी हो चुकी है। गुलफाम परमपुरवा पॉपुलर धर्म कांटे के पास कुर्सी की दुकान में काम करता था।

वेल्डिंग का काम करता था अफरोज
वहीं, जान गंवाने वाले उसके दोस्त 32 वर्षीय मोहम्मद अफरोज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता अनवार अली का निधन हो चुका है। भाई शानू ने बताया कि अफरोज वेल्डिंग का काम करता था। सोमवार शाम वह गुलफाम व मछरिया निवासी सलमान, चांद बाबू के साथ जाजमऊ निवासी लाला के घर जाने की बात कह निकला था।

खबर मिलते ही मां शकीला की तबीयत बिगड़ी
वहां से कैसे ये गंगा नहाने चले गए, समझ नहीं आ रहा । सोमवार देर शाम पुलिस ने घटना की जानकारी दी, तो मां शकीला की तबीयत बिगड़ गई। शानू ने बताया कि मां को हृदय संबंधी शिकायत है। भाई की मौत की खबर सुनकर शानू, शीबू ,अफरोज और बहन बिट्टो और शीबा का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed