{"_id":"5c6a9751bdec2212397626f8","slug":"five-family-members-including-mother-and-son-die","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बालाजी से लौट रहे मां-बेटे समेत परिवार के 5 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी से लौट रहे मां-बेटे समेत परिवार के 5 लोगों की मौत
Mon, 18 Feb 2019 05:00 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 18 Feb 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर से दर्शन करके कार से लौट रहे कानपुर नौबस्ता के मां-बेटे समेत पांच लोगों की हादसे में मौत हो गई। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आगरा के फतेहपुर सीकरी हाईवे शाहगंज में शनिवार देर रात हुआ। बताया जा रहा कि चालक को झपकी आने के कारण 11 लोगों से भरी स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई।
नौबस्ता के केसर विहार निवासी रोहित मिश्रा (27), उनकी मां मंजू मिश्रा (45), चचेरी बहन रिया (19), ममेरा भाई हर्ष (09) और बुआ रानी तिवारी उर्फ अंजना (44) समेत 11 लोग 15 फरवरी को कार से राजस्थान गए थे। खाटू श्याम मंदिर के दर्शन करने के बाद सभी लोग बालाजी मंदिर पहुंचे। दर्शन करने के बाद शनिवार शाम सभी कानपुर के लिए रवाना हुए।
देर रात करीब साढ़े बारह बजे कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में रोहित, मंजू, रिया, हर्ष व रानी तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। रोहित की मामी सन्नो शुक्ला, ममेरी बहन लक्ष्मी शुक्ला, फुफेरा भाई ऋषभ तिवारी, चाची शालिनी, नानी रामश्री शुक्ला व श्रेया शुक्ला घायल हो गईं। सूचना पर आगरा पहुंचे परिजन घायलों को कानपुर ले आए। पोस्टमार्टम के बाद पांचों शव रविवार देर रात कानपुर लाए गए।

सीट बेल्ट न बांधने से नहीं खुले एयरबैग
दो की हालत गंभीर
घायलों को पुलिस ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। रविवार को परिजन आगरा पहुंचे और घायलों को रेफर कराकर स्वरूपनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने रामश्री और सन्नो की हालत गंभीर बताई है। दोनों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। शालिनी के एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर आया है।
परिजनों के मुताबिक कार रोहित ही चला रहा था। हादसे के वक्त उसने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। यही वजह रही कि टक्कर लगने के बाद एयरबैग नहीं खुले। सीट बेल्ट बांधे होते तो एयरबैग खुलने की पूरी संभावना रहती है। ऐसा होता तो शायद कुछ की जान बच जाती।
तीन मोहल्लों में पसरा मातम
मृतक मंजू का परिवार केसर विहार में रहता है। उनकी ननद रानी तिवारी का घर बजरिया पी रोड में है। इसके अलावा मंजू की मां रामश्री का घर भाऊपुर सचेंडी में है। इस एक हादसे के बाद तीन मोहल्लों में मातम पसर गया।