फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five designs have been selected to beautify Green Park UPCA has selected design from designs of 20 agencies

बदलेगी सूरत: ग्रीनपार्क को संवारने के लिए चुनीं गई पांच डिजाइन, UPCA ने 20 एजेंसियों की डिजाइन में से किया चयन

Sun, 23 Feb 2025 12:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Feb 2025 12:04 PM IST
सार

Kanpur News: यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि ग्रीनपार्क में कार्य कराने का जिम्मा विश्वस्तरीय स्टेडियम बनाने में विशेषज्ञता रखने वाली एजेंसियों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पांच कंपनियों के डिजाइन का चयन किया गया है। मंडलायुक्त के साथ बैठक कर इन पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
Five designs have been selected to beautify Green Park UPCA has selected design from designs of 20 agencies
green park stadium - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में ग्रीनपार्क की दर्शक क्षमता बढ़ाने व ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए यूपीसीए ने एजेंसियों से डिजाइन मांगे थे। इस पर 20 एजेंसियों ने अपने-अपने डिजाइन सौंपे हैं। इसमें से पांच श्रेष्ठ डिजाइन का चयन किया है। अब जल्द ही मंडलायुक्त के साथ बैठक कर इन पर चर्चा कर डिजाइन को फाइनल करने के लिए शासन को भेजा जाएगा। जहां शासन इसे हरी झंडी दिखाते हुए बजट जारी करने के साथ एजेंसी को कार्य सौंपेगी।

विज्ञापन

ग्रीनपार्क में सितंबर 2024 में भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच हुआ था। इस दौरान दर्शक क्षमता कम होने और बारिश से कई खामियां उजागर हुई थीं। इसके बाद खेल विभाग और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने ग्रीनपार्क को नया रूप देने के लिए हाथ मिलाया था। इसमें जल निकासी प्रणाली को दुरुस्त कराने, दर्शक क्षमता को बढ़ाने समेत अन्य कार्य कराने पर सहमति बनी थी।

विज्ञापन

ड्रेनेज सिस्टम का किया था निरीक्षण
यूपीसीए ने अपनी वेबसाइट पर काम के लिए निविदा जारी कर कंपनियों से डिजाइन मांगे थे। इस पर 20 से अधिक कंपनियों ने डिजाइन प्रस्तुत किए हैं। इसके साथ ही पिछले दिनों लखनऊ से आई एक निर्माण कंपनी की टीम ने ग्रीनपार्क में ड्रेनेज सिस्टम का निरीक्षण किया था। यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि ग्रीनपार्क में कार्य कराने का जिम्मा विश्वस्तरीय स्टेडियम बनाने में विशेषज्ञता रखने वाली एजेंसियों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

दर्शक क्षमता को बढ़ाकर 45,000 से अधिक किया जाएगा
फिलहाल पांच कंपनियों के डिजाइन का चयन किया गया है। मंडलायुक्त के साथ बैठक कर इन पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद प्रशासन इन्हें शासन को भेजेगा, जहां से डिजाइन फाइनल होगा। सीईओ ने बताया कि ग्रीनपार्क स्टेडियम में सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए दर्शक क्षमता को बढ़ाकर 45,000 से अधिक किया जाएगा।

विज्ञापन

आउटफील्ड व बाउंड्री के पास का हिस्सा गीला नहीं रहेगा
वाराणसी और लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पानी निकासी के लिए एकीकृत स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम लगाया गया है। ऐसा ही ड्रेनेज सिस्टम ग्रीनपार्क में तैयार किया जाएगा, ताकि बारिश का पानी मैदान में 15 से 20 मिनट में निकल जाए। इससे मैदान की आउटफील्ड व बाउंड्री के पास का हिस्सा गीला नहीं रहेगा और मैच आधे से एक घंटे में प्रारंभ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed