बिल्हौर (कानपुर)। क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों का पता लगाने के लिए चौबेपुर, शिवराजपुर और बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटीजन टेस्ट जारी है। मंगलवार को चौबेपुर में सिपाही और शिवराजपुर में होमगार्ड समेत पांच लोग संक्रमित मिले हैं।
मंगलवार को सीएचसी, शिवराजपुर में मंगलवार को 103 लोगों की एंटीजन जांच की गई जिसमें एक होमगार्ड सहित तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि चौबेपुर सीएचसी में 129 लोगों की जांच हुई, इसमें एक सिपाही सहित दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना संक्रमित मिले सभी मरीजों को उपचार के लिए कोविड अस्पताल रामा मंधना में भर्ती कराया गया है। उधर, सीएचसी, बिल्हौर में 151 लोगों की कोरोना जांच की गई, इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसी तरह ककवन सीएचसी प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि उनके अस्पताल के लैब तकनीशियन बीते दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे तब से सीएचसी में कोरोना जांच नहीं हो पा रही है। आलाधिकारियों को अवगत कराकर अतिरिक्त लैब टेक्नीशियन की मांग की गई है।

चौबपुर में एंटीजन कोरोना टेस्ट करते चिकित्साकर्मी- फोटो : DEHAT