{"_id":"5d5da2c48ebc3e6c740fb7a2","slug":"five-cheater-arrested-kanpur-news-lko4774500141","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये पर एटीएम कार्ड लेकर बैंकों को लगाई करोड़ों की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराये पर एटीएम कार्ड लेकर बैंकों को लगाई करोड़ों की चपत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम बूथ से रुपये उड़ा क्लेम लेने वाले गैंग के सरगना समेत पांच गिरफ्तार
गाजीपुर थानाक्षेत्र में मानसरोवर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के एटीएम में तकनीकी गड़बड़ी करके रकम उड़ाने और बाद में उक्त रकम का क्लेम वसूलने वाले बदमाशों को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरोह के सरगना चकेरी के घाऊखेड़ा निवासी कपिल कुमार वर्मा ने पूछताछ में कई बैंकों के एटीएम बूथों से करोड़ों रुपये उड़ाने की बात कुबूली है।
कानपुर के स्वरूपनगर सर्किल के सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि गिरोह का एक बदमाश फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
पूछताछ में पता चला कि शातिर बदमाश मजदूरों से तीन हजार रुपये किराये पर उनका एटीएम कार्ड लेकर फर्जीवाड़ा करते थे।
सीओ ने बताया कि बिठूर रोड एनआरआई सिटी के पास से घाऊखेड़ा चकेरी निवासी कपिल कुमार वर्मा, देवीगंज भट्ठा चकेरी के मैथ्यू चार्ल्स, आवास विकास कॉलोनी हरदोई के अभिजीत सिंह और एचएएल कॉलोनी निवासी मोहित गौतम व अनुज तिवारी को गिरफ्तार किया गया।
कपिल गिरोह का सरगना है। मैथ्यू व अनुज इंटर पास हैं, बाकी आरोपी ग्रेजुएट हैं। सीओ के मुताबिक, ये लोग एचएएल में काम करने वाले गरीब मजदूरों को तीन हजार रुपये देकर उनका एटीएम कार्ड, खाते की पासबुक व चेकबुक ले लेते हैं।
विज्ञापन
इन खातों में खुद पैसा जमा कराते हैं। फिर एटीएम पहुंचकर रुपये निकालने के लिए पूरी प्रक्रिया अपनाते हैं। जैसे ही नोट शटर पर आते हैं, उन्हें पकड़कर कैंसल का बटन दबा देते हैं।
इससे रुपये तो हाथ में आ जाते हैं लेकिन ट्रांजेक्शन कैंसल हो जाता है। इसके बाद बैंकों में आवेदन कर उतने ही रुपये वापस डलवा लेते हैं।
सीओ के मुताबिक ये लोग सालों से इस काम में लगे हैं। अब तक बैंकों को करोड़ों का चूना लगा चुके हैं। गाजीपुर इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
बैंक को लगाया था 77500 रुपये का चूना
बदमाशों ने मानसरोवर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के एटीएम में तकनीकी गड़बड़ी करके रकम उड़ाने और बाद में उक्त रकम का क्लेम वसूलकर 77500 रुपये का चूना लगाया था। शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर मित्रा ने इस मामले में अज्ञात शातिरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। शातिरों ने 16 जून 2019 से 30 जुलाई के बीच कई बार में किसी शातिर ने बैंक के एटीएम में किसी दूसरे बैंक का डेबिट कार्ड लगाकर इस तरह से रुपये निकाले कि निकासी की रकम रिकार्ड में न आ सके। नतीजतन एटीएम के सारे ट्रांजेक्शन फेल दिखा दिए गए। इस तरह से शातिर ने एटीएम से रुपये भी निकाल लिए और बैंक में अपने खाते से रुपये डेबिट होने और एटीएम से रुपये न मिलने की शिकायत करते हुए क्लेम भी दाखिल कर दिया। बैंक ने पड़ताल की तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को क्लेम की रकम का भुगतान किया गया। गहराई से जांच में पूरा खेल सामने आया तो बैंक अफसरों ने एफआईआर दर्ज कराई।
एटीएम की पावर फेल करके उड़ाते थे रकम
शातिर बदमाश एटीएम में कार्ड लगाकर निकाली जाने वाली राशि भरने के बाद पासवर्ड डालते थे। इसके बाद एटीएम से रुपये निकलने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। शातिर रुपये गिनने और नीचे से ऊपर आने की आवाज सुनते रहते थे। जैसे ही मशीन रुपयों की गिनती की प्रक्रिया खत्म करके रकम को ऊपर भेजती थी, शातिर पीछे की तरफ स्थित मशीन का स्विच ऑफ कर देते थे। इससे मशीन की पॉवर फेल हो जाती थी। तब तक रुपये ऊपर आ जाते थे जिसे शातिर निकाल लेते थे जबकि मशीन की पावर ऑफ होने से ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड में नहीं आ पाता था। रिकॉर्ड में सिर्फ मशीन की पावर फेल होने का जिक्र आता था।
लग्जरी कारों व कई फ्लैट के हैं मालिक
स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि कपिल के पास एक पजेरो सहित दो लग्जरी कारें हैं। एक एनआरआई सिटी व दो नवाबगंज में फ्लैट हैं। ये फ्लैट कपिल व मैथ्यू के नाम से हैं।
बर्थडे पर फायरिंग करने वाला भी है शामिल
कुछ दिन पहले ही गंगा बैराज पर अपने बर्थ-डे पर गौरव ठाकुर नाम के युवक ने खुलेआम रिवाल्वर से फायरिंग की थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सीओ के मुताबिक गौरव भी गिरोह में शामिल है। उसकी तलाश जारी है।