फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five and multi-storied parking in town

शहर में पांच और मल्टीस्टोरी पार्किंग

Fri, 29 Jan 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 29 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Five and multi-storied parking in town

शहर में पांच और मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। इसका मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी केडीए और नगर निगम को दी गई है। कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन का कहना है कि एक पार्किंग के लिए 6000 स्क्वायर मीटर जमीन की जरूरत होती है। जिन इलाकों में पार्किंग और जाम की समस्या है, वहां जमीन तलाशी जा रही है।

विज्ञापन


यह काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। अभी परेड के मुर्गा मार्केट पर मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने की कवायद चल रही है। ऐसा हुआ तो शहर में मल्टीस्टोरी पार्किंग की संख्या छह हो जाएगी।
विज्ञापन


परेड के मुर्गा मार्केट पर मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने का रास्ता साफ हो गया है। तय हुआ कि पार्किंग स्थल पर ही एयर कंडीशन दुकानें बनाई जाएंगी, जिनका आवंटन आसान किस्तों पर किया जाएगा। जो व्यापारी अभी हैं, उनको 40 फीसदी धनराशि देकर दुकान आवंटित करानी होगी। 60 फीसदी धनराशि का भुगतान अगले सात सालों में करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर तीसरे महीने किस्त जमा होगी। यदि व्यापारी आवंटन धनराशि जमा करने में दिक्कत महसूस करते हैं तो उनकी किस्तों अवधि बढ़ाई जा सकती है। यानी आवंटन राशि कम और किस्तों का भुगतान ज्यादा करना होगा।

इस फार्मूले पर व्यापारी राजी हैं। कमिश्नर ने बताया कि परेड के मल्टीस्टोरी पार्किंग का विवाद समाप्त हो गया है। जिला प्रशासन व केडीए को जरूरी औपचारिकता पूरी करके निर्माण कार्य शुरू कराना है। परेड के अलावा भी शहर के अन्य हिस्सों में मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने का प्रस्ताव है। इस दिशा में काम शुरू हो गया।

सात दिन में मुर्गा मार्केट खाली करो

कानपुर (ब्यूरो)। एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने मुर्गा मार्केट की 79 दुकानों में काबिज 120 दुकानदारों को नोटिस दिया है। नोटिस में दुकानदारों से सात दिन में दुकानें खाली करने को कहा है। न हटने पर बलपूर्वक हटाने की चेतावनी दी गई है। नोटिस में कहा गया है कि मुर्गा मार्केट की जमीन नजूल की है।

आप लोगों के पक्ष में न तो किसी प्रकार का आवंटन हैं और न ही किसी तरह का मालिकाना हक है। हाईकोर्ट ने भी विधिक कार्यवाही के तहत नोटिस देने के बाद ही मुर्गा मार्केट खाली कराने का आदेश दिया है। इसलिए नोटिस मिलने के सात दिन के अंदर दुकानें खाली कर दें। अगर दुकानें खाली नहीं की जाती हैं तो बलपूर्वक खाली कराई जाएंगी।


इसमें होने वाले किसी भी तरह के नुकसान के लिए आप खुद जिम्मेदार होंगे। एसीएम प्रथम योगेंद्र कुमार ने बताया कि मुर्गा मार्केट में 79 दुकानें हैं। एक दुकान में कई-कई लोग काबिज है। इस तरह कुल 120 दुकानदारों को नोटिसें दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed