फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   first time BJP will set camp for eid ul fitr in kanpur

पहली बार ईद पर कैंप लगाएगी भाजपा, सियासी विरोधियों से भी मिलेंगे सांसद सत्यदेव पचौरी, ये है प्लान

Mon, 03 Jun 2019 02:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 03 Jun 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
first time BJP will set camp for eid ul fitr in kanpur
भाजपा सांसद रोजेदार के बीच कैंप लगाकर उनकी बातें सुनेंगे - फोटो : @sdPachauri1
संसदीय दल की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से कही गई बात पर अमल करने के लिए सांसदों ने कार्ययोजना बना ली है। मोदी ने कहा था कि जिन लोगों को भाजपा का साथ पसंद नहीं हैं, उनको भी अपना बनाने की जरूरत है। इसके अलावा देश के हर व्यक्ति में राष्ट्रवाद की भावना पनपे, इसका हर सांसद को ध्यान रखना है। इसी कड़ी में पहली बार ईद पर भाजपा सांसद रोजेदार के बीच कैंप लगाकर उनकी बातें सुनेंगे, शिकायतों का निवारण करेंगे।
विज्ञापन


ईद के मौके पर भाजपा अभी तक ईदगाह के सामने शिविर नहीं लगाती थी। पहली बार होगा जब भाजपा का शिविर लगेगा और सांसद मुसलमानों से मिलकर भाईचारा भी बढ़ाएंगे। सांसद पचौरी ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत को भी पत्र लिखकर ईदगाह के मौके पर अच्छी व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि प्रशासन के पंडाल में भी बैठकर लोगों से मिलेंगे। यदि किसी की कोई समस्या है तो अधिकारियों के जरिए मौके पर निस्तारण करने का प्रयास करेंगे। अभी तक भाजपा से अलग बाकी पार्टियां बेनाझाबर ईदगाह पर हर ईद पर अपना शिविर लगाती आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि मुस्लिम क्षेत्र से भाजपा को वोट की उम्मीद नहीं होने की वजह से अभी तक ऐसा होता आया है। चूंकि स्वयं प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि देश में रहने वाले हर वर्ग के लोगों को अपने साथ जोड़ जाए, इसी वजह से पचौरी ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed