फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   First smart parking started in Kanpur, Vehicles parked for free outside Kargil Park

कानपुर में पहली स्मार्ट पार्किंग शुरू: कारगिल पार्क के बाहर निशुल्क खड़े करें वाहन, सेंसर रखेंगे गाड़ी का लेखाजोखा

Tue, 07 Sep 2021 03:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Sep 2021 03:24 PM IST
सार

जोनल प्रभारी ने बताया कि पार्किंग व्यवस्था के लिए 78 सेंसर लगे हैं, जो चालू भी हैं। ट्रायल के दौरान जो कमियां या सुधार की गुंजाइश होगी वे सुधार किए जाएंगे। एप पर भी जो भी तकनीकी खामियां आएंगी उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।

विज्ञापन
First smart parking started in Kanpur, Vehicles parked for free outside Kargil Park
कानपुर में पहली स्मार्ट पार्किंग शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से कारगिल पार्क के बाहर विकसित की गई पहली स्मार्ट पार्किंग में मंगलवार से गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे। नगर निगम पार्किंग का ट्रायल शुरू करने जा रहा है। वाहन खड़े करने के लिए कानपुर पार्किंग एप की मदद से जगह आरक्षित करानी होगी।
विज्ञापन


दो घंटे के लिए ही जगह आरक्षित होगी। बाद में इस समय को ऑनलाइन बढ़वाया जा सकेगा। पार्किंग फिलहाल निशुल्क है। सोमवार को नगर निगम जोन-4 की प्रभारी पूजा त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी, कर्मचारी कारगिल पार्क के बाहर अशोक नगर गेट से स्वरूप नगर गेट के बीच कारें खड़ी करने के लिए पेंट से लाइनें बनवाते रहे। हर पार्किंग में नंबर डलवाया गया है।
विज्ञापन


जोनल प्रभारी ने बताया कि पार्किंग व्यवस्था के लिए 78 सेंसर लगे हैं, जो चालू भी हैं। ट्रायल के दौरान जो कमियां या सुधार की गुंजाइश होगी वे सुधार किए जाएंगे। एप पर भी जो भी तकनीकी खामियां आएंगी उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने शासन से पार्किंग संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग की क्षमता
दोपहिया : 62
चार पहिया : 78

सेंसर रखेंगे गाड़ी का लेखाजोखा 
पहली स्मार्ट पार्किंग में बार्सिलोना (स्पेन) से मंगाए गए 78 पार्किंग सेंसर लगे हैं। अन्य स्मार्ट पार्किंगों में ऐसे 400 सेंसर लगाए गए हैं। टेक महिंद्रा कंपनी ने मैग्नेटिक सेंसर्स को आयात किया है। पार्किंग में सभी सेंसर को जमीन के डेढ़ फीट नीचे लगाया गया है। हर गाड़ी के लिए एक सेंसर है। सेंसर पर जलभराव के साथ ही अन्य किसी मौसम का कोई असर नहीं पड़ेगा। सेंसर गाड़ी के संबंध में पूरी जानकारी कंट्रोल रूम में पहुंचाएंगे। जैसे कौन सी गाड़ी आ गई, कितनी देर से खड़ी है आदि। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed